Old Soap Hacks: पतले-टूटे साबुन से करें ये 5 काम, पैसे भी बचेंगे और काम भी आएगा जबरदस्त

Published : Mar 24, 2026, 11:30 AM IST
soap recycling ideas

सार

Leftover Soap Uses: पतला और टूटा साबुन फेंकने की जरूरत अब नहीं है। जानिए 5 आसान DIY हैक्स, जिनसे आप पुराने साबुन को नया बना सकते हैं। इसे हैंडवॉश, क्लीनर और कई यूजफुल कामों में इस्तेमाल करें।

Old Soap Reuse Ideas: नहाने, कपड़े धोने या बर्तन धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल आप भी करते होंगे? लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब ये साबुन बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो जाता है, तो बहुत पतला सा हो जाता है और इसे लोग अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन इस बेकार पतले और टूटे हुए साबुन का इस्तेमाल भी आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि लेफ्टओवर यानी कि पतले और पुराने साबुन का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है...

पुराने साबुन का इस्तेमाल कैसे करें

पुराना साबुन अगर छोटा या पतला हो गया है, तो इससे आप नया साबुन भी बना सकते हैं। छोटे-छोटे साबुनों को इकट्ठा करके डबल बॉयलर पर इसे पिघला लें। अब किसी मोल्ड में इसे डालकर सेट होने दें। आपको एक नया साबुन मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप नहाने, हाथ धोने या फिर कपड़े धोने के लिए भी कर सकते हैं।

और पढ़ें- Shower Curtain Cleaning Hacks: 5 हैक से शावर कर्टेन होगा क्लीन+बेदाग

लिक्विड हैंड वॉश बनाएं

पुराने बचे हुए साबुन का इस्तेमाल करके आप लिक्विड हैंड वॉश बना सकते हैं, जो मार्केट में बहुत महंगा मिलता है। इसके लिए साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस कर लें। पानी में इसे डालकर अच्छी तरह से उबालें। इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं। जब इसकी कंसिस्टेंसी थोड़ी थिक होने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसे एक हैंड वॉश की बोतल में भरे और हाथ धोने के लिए इस्तेमाल करें।

अलमारी या रूम फ्रेशनर बनाएं

अगर आपके नहाने के खुशबूदार साबुन पतले हो गए हैं और आप इन्हें फेंकने वाले हैं, तो जरा रुक जाइए। इसे अच्छी तरह से सुखाकर साबुन के टुकड़े को कपड़े की पोटली में डालें। इसे अलमारी या दराज में टांग दें, इससे कपड़ों में बहुत अच्छी खुशबू आती है। आप इसका इस्तेमाल कमरे में रूम फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Summer Hair Fall Control: गर्मियों में हेयर फॉल से परेशान? ये 5 तेल देंगे जड़ों को जबरदस्त मजबूती

शीशा या ग्लास साफ करें

बचे हुए साबुन का इस्तेमाल आप मिरर क्लीनिंग के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए पतले और पुराने साबुन को पानी में अच्छी तरह से डिसोल्व कर लें। इसे किसे स्प्रे बोतल में डालें। अब इसे कांच पर स्प्रे करके एक न्यूजपेपर की मदद से साफ कर लें। आप देखेंगे कि आपके कांच के आइटम या शीशा बहुत अच्छे से चमकने लगेगा।

जूते चप्पल साफ करने में करें इस्तेमाल

पुराने साबुन का इस्तेमाल आप अपने जूते चप्पलों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए पुराने साबुन को पानी में अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा स्प्रे करके इसे अपने जूते और चप्पल पर डालें। हल्के हाथ से इसे रगड़े और एक सूखे कपड़े से साफ करके अपने जूते को चमका लें।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मानसून में फूलों वाली 6 हेयर एक्सेसरीज, दिखाएगी आपको खिला खिला
गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक