
घर की लाइटिंग सिर्फ रोशनी नहीं बढ़ाती, बल्कि पूरे स्पेस का एटमॉस्फियर बदल देती है। अगर आप घर में मॉडर्न, वॉर्म और नेचर-टच वाला लुक चाहते हैं, तो वुडन लाइट हैंगिंग डेकोर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लकड़ी की नैचुरल टेक्सचर, गर्म रोशनी और मिनिमल डिजाइन, सभी मिलकर आपके होम को तुरंत अपग्रेड कर देते हैं। हम यहां आपके लिए 7 वुडन लाइट हैंगिंग डिजाइन, जो छोटे घर, बड़े लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी–हर जगह शानदार लगते हैं।
गोलाकार लकड़ी की रिंग के बीच में हल्की पीली रोशनी वाली लाइट लगती है। ये डिजाइन मॉडर्न और क्लासिक दोनों का बेहतरीन मिक्स है। लिविंग रूम में सोफा के ऊपर या एंट्री एरिया में लगाने पर तुरंत प्रीमियम लुक देता है।
और पढ़ें - सस्ती 10 सोलर लाइट, होम गार्डन को बनाएं फेरिटेल
इसमें लकड़ी को जालीदार आकार में काटकर लैंप बनाया जाता है, जिससे रोशनी बाहर सुंदर पैटर्न बनाती है। बेडरूम, योगा कॉर्नर और मेडिटेशन एरिया के लिए खासतौर पर पसंद किया जाता है। घर में सॉफ्ट, शांत माहौल बनाता है।
यह छोटा लैंटर्न-स्टाइल हैंगिंग लाइट होता है, जिसमें ग्लास और लकड़ी दोनों का शानदार मिश्रण दिखता है। डाइनिंग टेबल या पेंट्री एरिया में लगाने पर यह स्पेस को रेट्रो और रॉयल टच देता है।
कई लंबी लकड़ी की पतली स्लैब्स एक साथ नीचे की ओर लटकती हैं, हर स्लैब के नीचे वॉर्म लाइट लगी होती है। यह डिजाइन ऊंची छत या बड़े लिविंग रूम में पिन-ड्रॉप साइलेंस वाली प्रीमियम फील देता है। होम पार्टी और डिनर नाइट्स में इसका ग्लो बहुत शानदार दिखता है।
और पढ़ें - UPPSC प्रोफेसर लगेंगी प्रो, पहनें 10 खादी कॉटन ब्लेंड साड़ी
लकड़ी को क्यूब (घन) आकार में काटकर अंदर लाइट फिट की जाती है। यह कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और छोटे कमरों, किचन आइलैंड या स्टडी स्पेस के लिए परफेक्ट है। वुडन टेक्सचर कमरे को कोजी फील देता है।
तीन लंबी वुडन बार लाइन में लगती हैं और नीचे वॉर्म लाइट फैली रहती है। यह डिजाइन खाने की टेबल, कार्यक्षेत्र या टी-स्टेशन पर बेहद सूट करता है। आपके घर में स्कैंडिनेवियन, मॉडर्न और साफ-सुथरा इंटीरियर लुक मिलता है।
और पढ़ें - गोटा-पट्टी से बनाएं 8 हेयरस्टाइल, सस्ती एसेसरीज से पाएं फास्ट फैशन
लकड़ी की गोल मोतियों से बना यह लैंप बोहो थीम, बेडरूम और बच्चों के कमरे के लिए शानदार है। रोशनी मोतियों के बीच से छनकर आती है, जिससे कमरा तुरंत गर्म और आरामदायक लगता है। कॉटन या मैक्रेमे डेकोर के साथ यह परफेक्ट मैच बनाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.