Linen Suit Designs: गर्मी में ऑफिस गोइंग गर्ल की परेशान क्लोदिंग को लेकर होती है। समझ नहीं आता है कि क्या पहनें, ताकि पसीना परेशान ना करें। तो सॉल्यूशन है, लिनेन फैब्रिक के कपड़े। यहां पर हम 10 से ज्यादा सूट दिखाएंगे, जिसे लिनेन में ले सकती हैं।
गर्मी में पसीना, चिपचिपाहट और खुजली से परेशान हैं, तो लिनेन सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। हल्के, सांस लेने वाले फैब्रिक के कारण ये पूरे दिन कूल और कंफर्टेबल रखते हैं। कुछ खूबसूरत डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे आप अपने लिए इस गर्मी में खरीद सकती हैं।
26
मैरुन लिनेन सूट
मैरुन कलर में यहं पर दो सूट डिजाइंस दिखाए गए हैं। जो ऑफिस गोइंग गर्ल या टीचर के लिए बेस्ट है। प्लेन कुर्ती के नेकलाइन पर मैचिंग थ्रेड का वर्क है, वहीं दूसरे में नेकलाइन पर कलरफुल धागे का। इस तरह के सूट आप लिनेन फैब्रिक में 2000 रुपए में खरीद सकती हैं।
36
पीच कलर थ्रेड वर्क लिनेन सूट
पीच कलर में यहां पर दो सूट डिजाइंस दिखाए गए हैं। पहली डिजाइन में ब्लू थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई है। जो काफी एस्थेटिक लुक दे रहा है। वहीं दूसरी डिजाइन में कलरफुल थ्रेड वर्क है। फ्लावर और लीफ पैटर्न में एंब्रॉयरी है। दोनों ही डिजाइन आउटिंग या फिर ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट है।
46
कलरफुल लिनेन सूट
इस तरह के सूट समर में आपको एक फ्रेश लुक देते हैं। कलरफुल लिनेन सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा बहुत ही गॉर्जियस लगती है। इस पैटर्न में सूट आप 2-3 हजार के अंदर खरीद सकती हैं।
56
शॉर्ट कुर्ती विद प्लाजो
लिनेन फैब्रिक में शॉर्ट कुर्ती और प्लाजो कॉम्बिनेशन भी शानदार लगता है। यहां पर दो डिजाइन दिखाए गए हैं। दोनों सेम पैटर्न में हैं, बस एंब्रॉयडरी अलग-अलग कलर में हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए यह लुक बेस्ट है।
66
प्रिटेंड लिनेन सूट
ये दोनों लिनेन सूट समर के लिए परफेक्ट चॉइस हैं, जो स्टाइल और कंफर्ट का शानदार बैलेंस देते हैं। ब्लू प्रिंटेड सूट जहां मॉडर्न और कैज़ुअल वाइब देता है, वहीं पिंक-व्हाइट फ्लोरल सूट एलिगेंट और फेमिनिन लुक को हाईलाइट करता है। हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक की वजह से ये आउटफिट्स पूरे दिन आपको कूल और फ्रेश महसूस कराते हैं, जिससे ये ऑफिस और डेली वियर के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन जाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.