
सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स लगाने से ही आपका मेकअप फ्लॉलेस या सुंदर नहीं दिखता। इसके लिए आपको कुछ खास टिप्स अपनाने की जरूरत पड़ती है। इंस्टाग्राम में मेकअप प्रोफेशनलिस्ट ने 5 मिस्टेक्स बताई हैं, जो अक्सर गर्ल्स मेकअप के दौरान करती हैं। आइए जानते हैं कि वह आखिर कौन सी गलतियां हैं, जिन्हें सुधार कर आप सुंदर मेकअप कर सकती हैं।
हमेशा चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए क्या आप ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल करती हैं? ऐसा है तो, रुक जाइए। हर स्किन टोन के लिए यह करेक्टर सही नहीं होता। डार्क सर्कल के लिए पीच कलर करेक्टर, ज्यादा पिगमेंटेशन पर ऑरेंज करेक्टर और चेहरे की जरूरत के अनुसार सही कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा नैचुरल दिखता है।
अगर आप भी फाउंडेशन सीधे ब्रश में लगाने के बाद चेहरे पर लगती हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। ब्रश में फाउंडेशन लगाने पर यह ज्यादा लग जाता है और चेहरे पर सही से ब्लेंड नहीं हो पता है। जिसके कारण पैची लुक दिख सकता है। पहले चेहरे पर छोटे-छोटे फाउंडेशन के डॉट लगाएं और उसके बाद फिर ब्रश, स्पंज या फिर फिंगर की मदद से ब्लेंड करें। आपको नेचुरल फिनिश मिलेगा और देखने में बहुत अच्छा लगेगा।
और पढ़ें: Trendy Jhumka Bali: झुमका बाली इयररिंग की 5 फैंसी डिजाइन, सावन सुंदरी चुनें पसंद की पीस
आइब्रो के मेकअप के दौरान उसे स्पूली की मदद से सेट करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से बाल अपनी जगह पर आ जाते हैं और आइब्रो का सही शेप भी समझ आता है। आइब्रो पेंसिल से शेप देने के बाद इसे फिर से ब्रश जरूर करें। यह आपको नेचुरल लुक देगा।
अक्सर आपने सुना होगा कि लिप लाइनर लगाने के बाद लिपस्टिक लगाई जाती है। लेकिन कुछ मेकअप आर्टिस्ट मानते हैं कि लिपिस्टिक लगाने के बाद लिप लाइनर का जरूर इस्तेमाल करें। इससे लिप्स शेप को बेहतर डिफाइन करने में मदद मिलती है।
और पढ़ें: सावन में पंजाबी पटियाला सूट से दिखाएं देसी स्वैग, चुनें 6 डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.