Makeup Setting Spray: 500Rs बजट में मेकअप सेटिंग स्प्रे, गर्ल्स मेकअप किट के लिए बेस्ट

Published : Apr 22, 2026, 05:00 PM IST
मेकअप सेटिंग स्प्रे

सार

makeup fixer spray and setting spray under 500Rs for Girls makeup kit: लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप के लिए सेटिंग स्प्रे जरूरी है। ₹500 से कम बजट में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। ये स्प्रे ऑयली और ड्राई स्किन के लिए अलग-अलग फिनिश देते हैं।

आजकल हर लड़की चाहती है कि उसका मेकअप सुबह से शाम तक फ्रेश, साफ और लंबे समय तक टिके। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज लुक हो, शादी-पार्टी का फंक्शन हो या फिर किसी खास मौके पर तैयार होना हो, मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे बहुत जरूरी हो गया है। खासकर गर्मियों में पसीना, उमस और ऑयली स्किन की वजह से फाउंडेशन जल्दी फैलने लगता है, कॉम्पैक्ट उतर जाता है और चेहरा कुछ घंटों में फीका दिखने लगता है। ऐसे में अगर आपकी मेकअप किट में एक अच्छा सेटिंग स्प्रे हो, तो आपका पूरा लुक लंबे समय तक बना रहता है। अच्छी बात यह है कि 500 रुपये के बजट में भी कई शानदार ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं।

स्विस ब्यूटी मेकअप फिक्सर स्प्रे

यह बजट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मेकअप फिक्सर स्प्रे है। इसका स्प्रे बहुत बारीक आता है, जिससे मेकअप चेहरे पर अच्छे से सेट हो जाता है। अगर आपकी स्किन ऑयली या मिक्स है, तो यह बहुत अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह चेहरे की अतिरिक्त चमक को कंट्रोल करता है और मेकअप को स्मज होने से बचाता है। यह लगभग ₹200–₹250 में ऑफिस, कॉलेज और डेली यूज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

और पढ़ें -  Mirror Work Jutti: ग्लास चूड़ियों संग पहनें कांच वाली जूतियां, खरीदें मैचिंग 8 मिरर वर्क जूती

फेसेज कनाडा मेकअप फिक्सर

अगर आप चाहती हैं कि मेकअप सेट होने के साथ चेहरा थोड़ा ग्लो भी करे, तो यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह खासकर ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए बेहतर रहता है क्योंकि यह चेहरे को हल्का मॉइश्चराइज्ड फिनिश देता है। लगभग ₹299 के बजट में शादी या पार्टी मेकअप के लिए भी यह शानदार रहता है।

ब्लू हेवन लॉन्ग लास्टिंग सेटिंग स्प्रे

कम बजट में यह बहुत अच्छा और भरोसेमंद प्रोडक्ट माना जाता है। यह खासकर गर्मियों में बहुत काम आता है क्योंकि इसका फिनिश हल्का मैट रहता है और पसीने में भी मेकअप जल्दी खराब नहीं होता। लगभग ₹180–₹200 कीमत में ये कॉलेज गर्ल्स और शुरुआती यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

इनसाइट मेकअप फिक्सर

अगर आप लगभग ₹220–₹250 बजट में अच्छा रिजल्ट चाहती हैं, तो यह भी एक शानदार ऑप्शन है। इसका स्प्रे चेहरे पर बहुत हल्के तरीके से बैठता है और मेकअप को नैचुरल लुक देता है। रील मेकअप या फोटोशूट लुक के लिए भी यह काफी अच्छा रहता है।

और पढ़ें -  Knife Spoon Holder Stand: चाकू-स्पून स्टैंड होल्डर, चुनें 7 प्रीमियम किचन कटलरी

रेने मेकअप सेटिंग स्प्रे

अगर आप थोड़ा प्रीमियम लुक चाहती हैं, तो यह स्प्रे पार्टी और फेस्टिव मेकअप के लिए बहुत अच्छा है। यह चेहरे पर हल्का ग्लो देता है और मेकअप को लंबे समय तक लॉक करके रखता है। लगभग ₹300–₹350 के बजट में आप रेने मेकअप सेटिंग स्प्रे चुनें। 

एले 18 सेटिंग स्प्रे

क्यूट पैकेजिंग और कम बजट की वजह से यह लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अगर आप अपनी गर्ली मेकअप पाउच के लिए छोटा और बजट फ्रेंडली ऑप्शन चाहती हैं, तो यह अच्छा रहेगा। एले 18 सेटिंग स्प्रे सिर्फ आपको लगभग ₹190–₹200 की रेंज में मिल जाएंगे।

गोल्ड ग्लो मेकअप फिक्सर

अगर आपको पार्टी लुक या हल्का ग्लोइंग फिनिश पसंद है, तो यह स्प्रे बहुत अच्छा रहता है। फेस्टिव और शादी वाले मेकअप के लिए इसका फिनिश बहुत सुंदर आता है।लगभग ₹400 में आप ये गोल्ड ग्लो मेकअप फिक्सर चुन सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Quick Makeup Tips: लेट उठने के बाद भी दिखें परफेक्ट, ये क्विक मेकअप हैक्स हर लड़की को आएंगे काम
Cotton Lehenga: भाई की सगाई में दिखाएं क्लासिक चार्म, चुनें कॉटन लहंगा डिजाइंस