नहीं जाना पड़ेगा सैलून..शख्स ने बनाया रोबोट 'नाई', Video में देखें कैसे काटता है बाल

Published : Aug 22, 2023, 01:41 PM IST
haircut robot

सार

अमेरिका के एक शख्स ने बाल काटने वाला रोबोट बनाया है। जिससे वो अपना हेयर कट करवाते हुए वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। जो वायरल हो रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क. बाल काटवाने के लिए लोग सैलून जाते हैं या फिर घर पर ही हेयर स्टाइलिश को बुला लेते हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक इंजीनियर शेन विघटन ने एक रोबोट बनाया है जो परफेक्ट हेयर कट करता है। सोशल मीडिया पर उनका यह आविष्कार वायरल हो रहा है। वो रोबोट से अपना बाल कटवाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जिस तरह से बाल की कटिंग हो रही है वो थोड़ा सा डरवाना है। शेन भी हेयर कट कराते हुए डरते दिख रहे हैं।

क्यों बनाया रोबोट

शेन ने इस रोबोट का वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हुए लिखा, 'इस तरह की मशीन की संभावनाएं अनंत हैं। सबसे दिलचस्प चीजें बाल कटवाने की है, जो किसी इंसान के लिए बहुत मुश्किल है। अपने सिर के एक तरफ से दूसरे तक गणितीय रूप परफेक्ट हेयरकट कराने की कल्पना करें। यह भी कल्पना करें कि अगर मैंने इसमें एक ट्रिमर जोड़ दिया और आपके बालों में सही लिथोफेन पैटर्न काट दिया।'

फर्स्ट जनरेशन की है मशीन

हेयरकट करने वाले रोबोट के बारे में उन्होंने आगे लिखा कि मैं इसे फर्स्ट जनरेशन की मशीन मानता हूं और बाल कटवाने की कुछ अनोखी अवधारणाओं का पता लगाने के लिए एक और मशीन बनाने की उम्मीद करता हूं। मेरे एक सहकर्मी ने मुझे सटीक हेयर डाइंग अटैचमेंट जोड़ने और कुछ आकर्षक रंगों के हेयर स्टाइल बनाने का सुझाव दिया। मैं यह नहीं कहूंगा कि इससे वास्तव में मुझे आनंद आ रहा है, लेकिन मैं इसे विज्ञान और इंजीनियरिंग के नाम पर आजमा सकता हूं।

 

 

लोगों को लग रहा डर

वाकई अगर शेन का यह रोबोट अच्छे तरीके से काम करने लगेगी तो नाई की छुट्टी हो जाएगी। बड़े-बड़े सैलून अपने यहां रोबोट रखने लगेंगे जो लोगों को उनके हिसाब से हेयर टच देने का काम करेगा। वहीं वीडियो को देखकर कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि ये काफी डरवाना है। किसी रोबोट के पकड़े सीजर के सामने वो कभी नहीं आएंगे।

और पढ़ें:

घर के कोने-कोने में लगाएं Money plant, मिलेंगे ये 7 चमत्कारी फायदे

राधिका मर्चेंट की ये 10 ड्रेस आ जाएगी हजारों में,यहां से करें शॉपिंग

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे