
मॉडर्न घर में पूजा मंदिर को खूबसूरत और अट्रैक्टीव बनाने के लिए बैकड्रॉप डिजाइन का चुनना बहुत खास हो सकता है। सही बैकड्रॉप छोटे से पूजा कॉर्नर को भी स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देता है। लकड़ी के पैनल से लेकर मार्बल, जाली और सॉफ्ट लाइटिंग तक कई ट्रेंडिंग ऑप्शन आपके लिए लाए हैं। अगर आप घर के इंटीरियर के साथ मंदिर को भी मॉडर्न टच देना चाहते हैं, तो ये 5 बैकड्रॉप डिजाइन आइडिया आपके काम आ सकते हैं।
वुडन स्लैट पैनल पूजा मंदिर को क्लासी और नेचुरल एलिगेंस देते हैं। वर्टिकल स्लैट्स वाला डिजाइन मॉडर्न इंटीरियर में काफी खूबसूरत लगता है। इसके बीच वार्म एलईडी लाइट लगाने से मंदिर का एरिया और भी अट्रैक्टीव नजर आता है। लाइट और डार्क दोनों तरह के वुड फिनिश में इसे चुना जा सकता है।
मार्बल बैकड्रॉप पूजा रूम को प्रीमियम और क्लासी लुक देता है। सफेद मार्बल के साथ गोल्डन बॉर्डर या हल्की वार्म लाइटिंग का कॉम्बिनेशन बेहद सुंदर दिखता है। अगर आपके घर का इंटीरियर मिनिमल और लग्जरी है, तो यह डिजाइन मंदिर को उसी थीम से जोड़ने में मदद कर सकता है।
लेजर-कट मेटल या एमडीएफ जाली बैकड्रॉप मंदिर के लिए यूनिक ऑप्शन है। इसमें फ्लोरल, बेल-पत्ती या ज्योमेट्रिक पैटर्न यूज किए जा सकते हैं। जाली के पीछे सॉफ्ट लाइट लगाने पर पैटर्न की खूबसूरत शैडो बनती है और पूजा कॉर्नर में डेकोरेटिव इफेक्ट आता है।
इसे भी पढ़ें- नीता अंबानी के गले से कंधों तक फैला जड़ाऊ हार, Photos में देखें ग्रैंड अवतार
फ्लूटेड पैनल के साथ गोलाकार बैकड्रॉप इन दिनों मॉडर्न इंटीरियर में काफी पसंद किया जा रहा है। गोल फ्रेम मंदिर को एक अलग फोकल पॉइंट देता है, जबकि फ्लूटेड टेक्सचर डिजाइन में डेप्थ लाता है। इसे लकड़ी, पेंटेड MDF या मार्बल फिनिश में तैयार कराया जा सकता है।
अगर आप मंदिर को सॉफ्ट और पीसफुल माहौल देना चाहते हैं, तो बैकलिट बैकड्रॉप अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ट्रांसलूसेंट स्टोन, मार्बल पैटर्न या डेकोरेटिव पैनल के पीछे वार्म लाइट लगाकर खूबसूरत ग्लो तैयार किया जा सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर कॉम्पैक्ट पूजा कॉर्नर को प्रीमियम लुक देने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Navratri Backdrop Decoration: सेलेब्स के गणपति बैकड्रॉप से लें आइडिया, नवरात्रि में माता की चौकी सजाएं ऐसे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.