
शादी का सीजन आते ही हर लड़की की पहली जरूरत होती है फैशनेबल, ट्रेंडी और फोटोजेनिक आउटफिट्स। अगर आप ऐसा एथनिक वियर ढूंढ रही हैं जो मॉडर्न, एलीगेंट और क्लासी दिखे, तो मनिका विश्वकर्मा के ये 4 एथनिक वियर आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। ये लुक्स सिंपल होने के साथ ग्लैमरस भी हैं और सबसे अच्छी बात, इन्हें बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइल किया जा सकता है।
हैवी एंब्रायडर्ड लहंगा हमेशा संगीत, हल्दी या मेहंदी के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है। इसमें हल्का फ्लो, मिनिमल ज्वेलरी और खुले वेवी हेयर चुनें। ये लुक को ग्लोइंग और फोटोजेनिक बनाते हैं। साथ में हैवी जूलरी हमेशा एलीगेंट दिखती है।
रेड-पिंक शेड या पेस्टल कलर की साड़ी हर फंक्शन में क्लासी लगती है। मनिका की तरह आप भी स्ट्रेट हेयर, डैवी मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ साड़ी को वेडिंग फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इससे आपको ग्लैम लुक मिलेगा। साड़ियां शाम या नाइट इवेंट्स में ज्यादा रॉयल दिखाई देती हैं।
को-ऑर्ड सेट आजकल सबसे बड़ा एथनिक ट्रेंड है। ये कम्फर्टेबल होने के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश भी दिखता है। मनिका की तरह आप इसे बोल्ड ईयररिंग और हाई बन के साथ वियर करें। इससे आउटफिट को बैलेंस लुक मिलेगा। को-ऑर्ड में गोटा-पट्टी और फ्लोरल प्रिंट्स सबसे ज्यादा चलन में हैं।
अनारकली सलवार सूट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। यह रंग में सटल और डिजाइन में भी रिच लगते हैं। आप मिनिमल मेकअप, सैंडलर इयररिंग और जूती/कोल्हापुरी के साथ यह लुक कंप्लीट करें। जिसे जब भी आप वियर करेंगी बहुत रॉयल दिखाई देगी। खासतौर पर पाउडर ब्लू और ब्लश पिंक अनारकली से हॉट कलर्स हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.