Red Fort Mehndi Design: 15 अगस्त को हाथों पर बनाएं देशभक्ति से जुड़े लाल किला मेहंदी डिजाइन

Published : Aug 14, 2026, 01:30 PM IST
Miniature Mehndi of the Red Fort

सार

Miniature Mehndi of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं रेड फोर्ट मिनिएचर मेहंदी डिजाइन। लाल किले, तिरंगे, कमल, मोर और बेल-पत्तियों से सजे ये यूनिक मेहंदी डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे।

अगर आप मेहंदी लगाने की शौकीन हैं, तो इस स्वतंत्रता दिवस डिफरेंट और यूनीक डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। रेड फोर्ट मिनिएचर मेहंदी डिजाइन आपके हाथों में बेहद सुंदर दिखेएगा। आप इस पर फूल, पत्तियां, मोर और बेल पत्ती के साथ ही रेड फोर्ट का सुंदर डिजाइन तैयार कर सकती हैं। ऐतिहासिक लाल किले का डिजाइन आपको देशभक्ति की भावना से भर देगा। आइए जानते हैं कि किस तरह की मेहंदी स्वतंत्रता दिवस में लगाएं।

कमल के साथ लाल किले का डिजाइन

आप हाथों में कमल के साथ लाल किले का खूबसूरत डिजाइन बनाकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी मेहंदी में फ्रंट साइड में लाल किला बनाएं और उसके बाद कमल के फूलों की आकृति बनाएं। ऐसा करने से हाथ काफी सुंदर दिखेंगे और भरे-भरे भी लगेंगे। आपको ऐसी स्टेंसिल भी मिल जाएंगी, जिनपर मेहंदी भरकर हाथों को चमकाया जा सके।

घनी रेड फोर्ट मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बेल वाली मेहंदी पसंद है, स्वतंत्रता दिवस में आप इंट्रीकेट मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन बनाकर बैक हैंड में सजा सकती हैं। ऐसी मेहंदी के साथ में तिरंगा का चित्र बनाएं और फिर स्केच पेन की पसंद से तिरंगा रंग भरे। किसी फंक्शन के दौरान ऐसा लुक खूब जमता है और साथ ही सुंदर भी दिखता है।

और पढ़ें: Independence Day Board Decoration Ideas: 15 अगस्त पर क्लासरूम को दें देशभक्ति लुक, ट्राई करें ये ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन

पिकॉक मेहंदी डिजाइन

आप पिकॉक मेहंदी डिजाइन भी स्वतंत्रता दिवस में लगा सकती हैं। किले के मुख्य आकार, गुंबद, मेहराब और दीवारों को बारीक मेहंदी लाइनों से उकेरें। छोटी पत्तियां, फूल और बेल, मोर का पैटर्न बनाकर मेहंदी को भरा जा सकता है। हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर लाल किले की छोटी-सी या गुब्बद बनाकर भी आप सुंदर आकृति तैयार कर सकती हैं।

मेहंदी लगाने के दौरान ये बाते रखें ध्यान

केसरिया, सफेद और हरे रंग के छोटे डिटेल्स को मेहंदी में जरूर जोड़े। रंगों का इस्तेमाल ज्यादा न करें ताकि मेहंदी का ट्रेडिशनल लुक निखर कर आए। लाल किले के आसपास तिरंगे से प्रेरित छोटी फ्लोरल डिटेलिंग भी बनाई जा सकती हैं।

और पढ़ें: 15 अगस्त की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देशप्रेम के लिए चुनें Independence Day Mehndi

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

15 अगस्त की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देशप्रेम के लिए चुनें Independence Day Mehndi
हरियाली तीज पर WhatsApp पर भेजने के लिए बेस्ट 10 छोटी कविताएं, एक-एक लाइन है खास