Modern Blouse Designs: भाई की शादी के लिए चुनें 4 मॉर्डन ब्लाउज, सबकी टिकेंगी निगाहे

Published : Apr 27, 2026, 10:01 AM IST
Modern Blouse Designs

सार

Modern Blouse Designs for girls: स्टाइलिश और यूनिक लुक के लिए ट्राई करें मॉर्डन नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन। पार्टी और वेडिंग के लिए परफेक्ट ये डिजाइन आपके लुक को बना देंगे बेहद खास।

भाई की  शादी में बहन का अंदाज बिल्कुल अलग होना चाहिए। भले ही आप लहंगा पहन रही हो या फिर साड़ी, सिंपल के बजाय मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन चुनें। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आप दर्जी से भी सिलवा सकती हैं या फिर रेडीमेज बजट में खरीदें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ब्लाउज डिजाइन के बारे में जो सिंपल ब्लाउज से थोड़ा हटकर हैं और क्लासी लुक देते हैं। 

पेपलम स्टाइल ब्लाउज

पेपलम स्टाइल ब्लाउज दिखने में काफी फैंसी लगते हैं और आसानी से प्लेन साड़ी के साथ भी वियर किए जा सकते हैं। कमर के पास से फ्लेयर्ड डिजाइन इस ब्लाउज को फैंसी बना देता है। आप प्लेन साड़ी के साथ हल्का ट्रांसपेरेंट फैब्रिक ब्लाउज बनवाएं, जो पार्टी वाइब देगा। सामने हैंगिंग या ज्वेल डिटेलिंग प्लेन लुक को मॉर्डन बना देगी। आप दर्जी को ब्लाउज का फोटो दिखाकर ब्लाउज बनवाएं और भाई की शादी में एलिगेंट लुक पाएं।

डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

हल्की से लेकर हैवी साड़ी के लिए आजकल डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप ऐसे ब्लाउज में पैडेड लुक चुनें, जो न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि फिगर को बैलेंस दिखाते हैं। ब्लाउज में जरी वर्क हो या फिर प्रिंटेड ब्लाउज, सभी में मॉर्डन नेकलाइन खूब जमता है। 

कटआउट नेकलाइन ब्लाउज

कटआउट नेकलाइन ब्लाउज साड़ी के साथ लहंगे में भी जंचते हैं। ऐसे ब्लाउज में आप फ्रंट में यू नेकलाइन क्रिएट करा सकती हैं। वहीं वहीं बैक में पसंद का कट लुक डिजाइन कराएं। साथ में स्लीव फुल या फिर पसंद के हिसाब से स्लीवलेस भी रख सकती हैं। ब्रोकेड ब्लाउज में ये लुक ज्यादा अच्छा लगता है। हल्के वर्क वाले फैब्रिक में मॉर्डन ब्लाउड बनवाएं और बिना किसी हैवी ज्वेलरी के भी खास लुक पाएं। 

और पढ़ें: डेली जॉब पर पहनें केरला कॉटन साड़ी, स्कूल टीचर के लिए बेस्ट 8 डिजाइन

बैकलेस डोरी लटकन ब्लाउज

 बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड गर्ल्स के बीच हमेशा पॉपुलर रहता है। आप मार्केट से डोरी लटरन या टैसल अपनी पसंद से चुनें और फिर बैक में मोतियों की मदद से सुंदर लुक क्रिएट कराएं। लहंगे या फिर साड़ी के साथ बैकलेस मॉर्डन ब्लाउज आपके लुक को बद देंगे। 

और पढ़ें: Broken Clay Pot Reuse: टूटे गमलों का क्या करें? फेंकने की बजाय ट्राय करें ये 4 हैक

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रेड बांधनी साड़ी में चाहिए रॉयल लुक? गोल्डन बूटी से 2-कलर वाले 6 डिजाइन
Cute Sponge Holder: सिंक के पास यूं ही न रखें स्पंज, कोजी डेकोर के लिए चुनें क्यूट स्पंज होल्डर