Living Room Fall Ceiling Ideas: आजकल घरों में फॉल सीलिंग का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है, खासकर लिविंग रूम की सीलिंग पर फॉलिंग डिजाइन करवाने से घर का इंटीरियर पूरा चेंज हो जाता है।
अगर आप मॉर्डन लुक चाहते हैं, तो आप सिंपल फॉल्स सीलिंग के साथ LED लाइट्स लगाएं, इससे रूम में सॉफ्ट और एलिगेंट लुक मिलता है। फॉल सीलिंग लगवाने से छत का हिस्सा ज्यादा गर्म नहीं होता है। जिससे कमरे का टेंपरेचर बना रहता है। डबल लेयर या बॉक्स पैटर्न की फॉल सीलिंग आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें एलइडी स्ट्रिप लाइट्स और झूमर लगाकर इन्हें खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।
ड्राइंग रूम को लग्जरी और होटल जैसा लुक देने के लिए आप इस तरह से जिगजैग डिजाइन वाली फॉल सीलिंग करवा सकते हैं, जिसमें जिगजैग पैटर्न में वार्म व्हाइट या ब्लू कलर की स्ट्रिप लाइट्स लगवाएं।
35
बॉक्स डिजाइन फॉल्स सीलिंग
बॉक्स डिजाइन फॉल्स सीलिंग फॉरएवर और क्लासी लुक देती है। आप अपने घर की छत पर इस तरह की फॉल्स सीलिंग करवा सकते है, जिसमें स्ट्रिप लाइट के साथ ही कुछ राउंड लाइट्स भी लगी हुई है और बीच में ज्योमैट्रिक पैटर्न बना हुआ है।
45
राउंड डिजाइन फॉल्स सीलिंग
ड्राइंग रूम को लग्जरी और बड़ा दिखाने के लिए इस तरह से राउंड शेप वाली फॉल सीलिंग भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। जिसमें आजू-बाजू रैक्टेंगल शेप की फॉल सीलिंग के साथ बीच में राउंड सर्कल्स की फॉल सीलिंग की गई है, जिसमें स्ट्रिप लाइट लगी और बीच में झूमर भी लगा हुआ है।
55
3D पैटर्न फाल्स सीलिंग
आजकल 3D पैटर्न फॉल सीलिंग भी काफी ट्रेंड में है, जो एकदम थ्री डाइमेंशनल लुक देती है और ऐसा फील होता है कि जैसे हम आसमान को देख रहे हैं। आप इस तरह से फ्लोरल या पेटल्स डिजाइन वाली फॉल सीलिंग करवा सकते हैं।