Wall Planter Modern Designs: 7 वॉल प्लांटर मॉडर्न डिजाइन, लिविंग रूम हर दीवार लगेगी लग्जरी

Published : May 25, 2026, 04:00 PM IST
वॉल प्लांटर मॉडर्न डिजाइन

सार

Wall Planter Unique Vertical Planter: अगर आप लिविंग रूम वॉल को लग्जरी और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो ये मॉडर्न वॉल प्लांटर डिजाइंस कम जगह में भी घर को स्टाइलिश और नेचर फ्रेंडली टच दे सकते हैं।

अगर आप अपने लिविंग रूम की खाली दीवार को बिना ज्यादा खर्च किए लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो वॉल प्लांटर (वॉल प्लांटर) शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। ये सिर्फ हरियाली नहीं जोड़ते, बल्कि घर को प्रीमियम, एस्थेटिक और मॉडर्न लुक भी देते हैं। अच्छी बात यह है कि आजकल कई मॉडर्न वॉल प्लांटर डिजाइन मिल जाते हैं, जो छोटे घरों और अपार्टमेंट में भी आसानी से फिट हो सकते हैं। अगर आप भी लिविंग रूम की दीवार को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये 7 वॉल प्लांटर डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

मेटल रिंग वॉल प्लांटर

अगर आपको लग्जरी इंटीरियर पसंद है, तो मेटल रिंग वॉल प्लांटर शानदार लग सकता है। गोल्डन या मैटे ब्लैक मेटल फ्रेम में छोटे पौधे लगाने से दीवार को प्रीमियम होटल जैसा लुक मिल सकता है। इसे सोफा वॉल के पीछे लगाना ज्यादा सुंदर लग सकता है।

और पढ़ें -  Keychain Hanger Design: 200Rs में कीचेन हैंगर, नए घर में लगाएं 7 अमेजिंग डिजाइन

ज्योमेट्रिक शेप वॉल प्लांटर

अगर आप मॉडर्न डेकोर पसंद करते हैं, तो ज्योमेट्रिक प्लांटर डिजाइन ट्राई करें। हेक्सागन, ट्रायंगल या एब्स्ट्रैक्ट शेप वाले प्लांटर्स वॉल को स्टाइलिश और कंटेम्पररी लुक दे सकते हैं। सक्यूलेंट्स या छोटे इनडोर प्लांट्स में अच्छे लग सकते हैं।

वुडन शेल्फ वॉल प्लांटर

अगर आपको वार्म और कोजी लुक चाहिए, तो वुडन शेल्फ प्लांटर शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें छोटे पॉट्स को लेयर्ड स्टाइल में रखा जा सकता है। बेज या अर्थी थीम वाले लिविंग रूम में यह बहुत सुंदर लग सकता है।

हैंगिंग ग्लास प्लांटर

अगर आप मिनिमलिस्ट लग्ज़री लुक चाहते हैं, तो ग्लास वॉल प्लांटर ट्राई करें। ट्रांसपेरेंट ग्लास कंटेनर में मनी प्लांट या लकी बैम्बू रखने से दीवार बहुत क्लासी लग सकती है। यह छोटी जगहों के लिए भी परफेक्ट माना जाता है।

और पढ़ें -  Bonsai Plants: इनडोर बोनसाई प्लांट, कम पैसों में करें लग्जरी होम डेकोर

पॉकेट फैब्रिक वॉल प्लांटर

अगर जगह कम है, तो फैब्रिक पॉकेट वॉल प्लांटर शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें कई छोटे पॉकेट होते हैं, जहां जड़ी-बूटियां या इनडोर पौधे लगाए जा सकते हैं। यह वर्टिकल गार्डन जैसा लुक देता है और अपार्टमेंट की दीवारों के लिए अच्छा माना जाता है।

केन (Cane) या बोहो वॉल प्लांटर

अगर आपको पिंटरेस्ट इंस्पायर्ड डेकोर पसंद है, तो केन वॉल प्लांटर शानदार लग सकता है। इसका नैचुरल टैक्सचर लिविंग रूम को सॉफ्ट लग्जरी फील देता है और इंडोर प्लांट्स के साथ एस्थेटिक कॉर्नर बना सकता है।

LED वॉल प्लांटर डिजाइन

अगर आप थोड़ा हटकर डेकोर चाहते हैं, तो LED लाइट वाले वॉल प्लांटर ट्राई करें। सॉफ्ट वार्म लाइटिंग के साथ प्लांट्स वॉल को रिच और लग्जरी वाइब दे सकते हैं, खासकर एवनिंग एंबियंस के लिए।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bakrid Mehndi Design Photos: विदेशी टच संग बकरीद सेलिब्रेशन, दुबई पॉपुलर आसान मेहंदी डिजाइन
किचन को दें इंस्टाग्राम-रेडी लुक, अपनाएं गैस सिलेंडर छिपाने के 5 तरीके