Wooden Sofa Bed with Storage: कम जगह में धांसू जुगाड़, सोफा विद स्टोरेज के लेटेस्ट डिजाइन

Published : Mar 10, 2026, 06:00 PM IST
wooden sofa set with storage

सार

Wooden Sofa Set Cum Bed Designs: मॉडर्न सोफा सेट और अलग से अलमारी खरीदने के लिए बजट नहीं है, तो लकड़ी के सोफा डिजाइन देखें, यह हाइड्रोलिक स्टोरेज, सोफा कम बेड और दीवान स्टाइल में आता है। जो लिविंग रूम को देंगे प्रीमियम लुक।

Wooden Sofa Set with Storage: लिविंग रूम की शोभा लकड़ी के सोफा डिजाइन के बिना अधूरी मानी जाती है। यह क्लासिक लगने के साथ मजबूती भी देते हैं। आजकल हाई क्वलिटी शीशम या टीक वुड सोफे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी बनावट हर पीस को आर्टिस्टिक अंदाज देती हैं, हालांकि समय के साथ शहरों के मकानों में जगह की काफी परेशानी होती है। इसलिए ऐसे होम डेकोर आइटम की डिमांड बढ़ गई है, जो कम जगह घेरने के साथ स्टोरेज में भी अव्वल हो, इसलिए हम लेकर आए हैं वुडन सोफा विद स्टोरेज के लेटेस्ट पैटर्न जिन्हें हाल से लेकर बालकनी और रूम के लिए चुना जा सकता है।

हाइड्रोलिक स्टोरेज वुडन सोफा डिजाइन

अगर आपका हाल 10X12 इंच या इससे भी छोटा है तो लकड़ी का सोफा सेट खरीदें। इसकी सबसे बड़ी खासियत स्मार्ट स्टोरेज हैं, जो बड़े से हाइड्रोलिक बॉक्स संग आता है। आप इसमें रजाई, ताकिए से लेकर सीजनल इस्तेमाल की जाने वाली चीजें रखी जा सकती हैं। सोफे के किनारों पर आर्मरेस्ट प्लेस है जहां किताबों, मैगजीन या रिमोट रखें। इसे पूरी तरह से प्रीमियम फिनिश लकड़ी पर बनाया गया है, जो प्राकृतिक और रॉयल लुक दे रहा है। आप इसे ऑनलाइन खरीदने के अलावा ऑर्डर देकर बनवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 2 Seater Sofa Set: टू सीटर सोफा सेट से बदलें 10x10 कमरे की वाइब

दीवान स्टाइल सोफा सेट

आजकल दीवान स्टाइळ सोफा सेट ट्रेंड में हैं। जिन्हें दिन में बैठने और रात में लेटने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कई जगह इसे Daybed भी कहा जाता है। इसमें बेड-सोफा संग दराज दिए गए हैं। जहां पर चादर, हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से आएंगे। इसे शीशम या सागवान की लकड़ी पर बनाया गया है, जो मजबूती संग स्टाइल भी कमाल देंगे। आप इसे ऑनलाइन या नजदीकी दुकान से खरीदने के बजाय ऑर्डर देकर बनवाएं।

ये भी पढ़ें- Sofa Set Price: घर का हर कोना दिखेगा सुंदर, 63% ऑफ पर खरीदें मॉडर्न सोफा सेट

सोफा बेड डिजाइन

तस्वीर में दो अलग-अलग तरह के सोफा बेड स्टोरेज डिजाइन दिखाए गए हैं। इन्हें खास तौर पर छोटे घरों और लिविंग रूम के लिए डिजाइन किया गया है। लकड़ी का काम विद टीक पॉलिश इसे अलग से चमक दे रही है। यह मॉडर्न विद ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन पर आते हैं। पीछे की तरफ साइड लकड़ी के पैनल सोफा लुक देंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत पुल आउट ड्रॉयर्स हैं, जिनमें सामान रखा जा सकता है।

सोफा कम बेड के फायदे

  • कम जगह में सोफा और बेड दोनों की कमी पूरी करता है, जिससे जगह बचती है।
  • हाइड्रोलिक मैकेनिज्म की वजह से साफ करना काफी आसान है।
  • हाल को मिनिमलिस्टिक और प्रीमियम फील देता है
  • वुडन फिनिश पर मजबूती और सुरक्षा की गारंटी
  • बैठने और लेटने के लए मल्टीपर्पस इस्तेमाल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

आलिया भट्ट की 7 शिफॉन साड़ी, स्कूल टीचर्स चुनें प्लेन-प्रिंटेड डिजाइन
Eid पर ट्राई करें Marodi Embroidery Suit, पाएं Hina Khan जैसा नवाबी स्टाइल