Modular kitchen design ideas for small kitchen: किचन को स्मार्ट, सुंदर और फंक्शनल बनाना चाहती हैं, तो मॉड्यूलर किचन डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इन 5 आइडियाज में से सही ऑप्शन चुनकर आप अपने किचन को मॉडर्न और कंफर्टेबल बना सकती हैं।
मॉड्यूलर किचन डिजाइन, केबिनेट से मॉडर्न सिंक वाले 5 Idea
आज के मॉडर्न घरों में मॉड्यूलर किचन (Modular Kitchen) सिर्फ कुकिंग स्पेस नहीं, बल्कि स्टाइल और स्मार्ट प्लानिंग का कॉम्बिनेशन बन चुका है। सही डिजाइन, स्टोरेज और सिंक सेटअप के साथ आप अपने किचन को न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि बेहद फंक्शनल भी बना सकती हैं। अगर आप अपने किचन को अपग्रेड करने की सोच रही हैं, तो ये 5 मॉड्यूलर किचन आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं।
26
हैंडल-लेस केबिनेट डिजाइन (Handle-less Cabinets)
मॉडर्न किचन में हैंडल-लेस केबिनेट बहुत ट्रेंड में हैं। इनमें बाहर कोई नॉब या हैंडल नहीं होता, बल्कि पुश-ओपन या ग्रूव सिस्टम होता है। यह डिजाइन किचन को क्लीन, स्लिक और मिनिमल लुक देता है। साथ ही, सफाई करना भी आसान हो जाता है क्योंकि बाहर कोई एक्स्ट्रा पार्ट नहीं होता।
36
L-Shape मॉड्यूलर किचन
L-शेप डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला लेआउट है। इसमें किचन की दो दीवारों पर काउंटर और कैबिनेट्स होते हैं, जिससे काम करने के लिए अच्छा स्पेस मिल जाता है। यह डिजाइन छोटे और मीडियम साइज किचन के लिए परफेक्ट है और कुकिंग, वॉशिंग और स्टोरेज तीनों काम आसानी से हो जाते हैं।
46
U-Shape किचन डिजाइन
अगर आपके पास थोड़ा बड़ा स्पेस है, तो U-शेप किचन एक शानदार ऑप्शन है। इसमें तीन दीवारों पर काउंटर होते हैं, जिससे स्टोरेज और वर्क स्पेस काफी बढ़ जाता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा कुकिंग करते हैं और उन्हें ज्यादा जगह चाहिए।
56
ओपन किचन डिजाइन (Open Kitchen)
ओपन किचन आजकल बहुत ट्रेंड में है, जिसमें किचन और लिविंग एरिया को साथ में डिजाइन किया जाता है। यह न सिर्फ घर को बड़ा और मॉडर्न दिखाता है, बल्कि फैमिली के साथ कनेक्टेड रहने का मौका भी देता है।
66
मॉड्यूलर पुल-आउट स्टोरेज और बिल्ट-इन अप्लायंसेस किचन
किचन में जगह का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। पुल-आउट ड्रॉअर और केबिनेट्स इसमें बहुत मदद करते हैं। इनमें आप मसाले, बर्तन और ग्रॉसरी को आसानी से ऑर्गनाइज कर सकती हैं। यह स्लाइड करके बाहर आते हैं, जिससे हर चीज आसानी से दिखती और मिलती है।मॉडर्न किचन में बिल्ट-इन अप्लायंसेस जैसे ओवन, माइक्रोवेव और डिशवॉशर को कैबिनेट्स के अंदर फिट किया जाता है। यह डिजाइन किचन को क्लीन और प्रीमियम लुक देता है और स्पेस भी बचाता है।