Haunted railway stations in India untold stories: भारत के 5 रेलवे स्टेशनों पर भूतों का वास होने की मान्यता है। स्थानीय लोग इन स्टेशनों पर जाने से डरते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। रोजाना 19 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। इसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। देशभर में 7 हजार से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं। इनमें से ज्यादातर स्टेशन 24 घंटे व्यस्त रहते हैं। भारत में 5 रहस्यमयी रेलवे स्टेशन हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन स्टेशनों पर भूत-प्रेत और अलौकिक शक्तियां हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये स्टेशन।
24
लुधियाना रेलवे स्टेशन
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक दुखी महिला की आत्मा भटकती है। कई लोगों ने यहां डरावनी चीखें और भयानक आकृतियां देखने का दावा किया है। यह भारत के सबसे डरावने रेलवे स्टेशनों में से एक है।
बरोग रेलवे स्टेशन
हिमाचल प्रदेश का बरोग रेलवे स्टेशन खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा है। यह अजीबोगरीब कहानियों के लिए मशहूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके वास्तुकार कर्नल बरोग ने निर्माण के दौरान आत्महत्या कर ली थी और सुरंग के पास उनकी आत्मा भटकती है।
पश्चिम बंगाल के जंगलों से घिरा बेगुनकोडर स्टेशन भूतिया कहानियों के लिए जाना जाता है। लोगों का मानना है कि सफेद साड़ी वाली एक महिला स्टेशन पर घूमती है और रात में पटरियों पर चलती है। इन कहानियों से डरकर कई रेल कर्मचारियों ने यहां काम करने से मना किया है। यह स्टेशन बंद हो गया और कई साल बाद फिर से खुला। लेकिन सफेद साड़ी वाली महिला की कहानियां खत्म नहीं हुईं।
44
नैनी रेलवे स्टेशन
उत्तर प्रदेश का नैनी रेलवे स्टेशन अजीबोगरीब घटनाओं के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर भूतिया आकृति देखी है। गंगा नदी के किनारे स्थित इस स्टेशन के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां प्रचलित हैं।
चित्तूर रेलवे स्टेशन
आंध्र प्रदेश के चित्तूर रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर मारी गई एक महिला की आत्मा भटकती है। यात्रियों और रेल कर्मचारियों का कहना है कि वे अक्सर रात में महिला की चीखें सुनते हैं। इसलिए वे रात में अकेले स्टेशन पर जाने से डरते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.