
मां की चौड़े बॉर्डर की साड़ी अगर अलमारी में रखी है, तो उसे निकालें और शादियों से सीजन में सुंदर घेर वाला अंगरखा सूट बनवा लें। साड़ी चाहे सिल्क की हो या फिर मिक्स कॉटन, दोनों में ही सूट बेहद खूबसूरत बनेगा। पार्टी वियर से लेकर खुद की शादी तक में आप ऐसे सूट पहनकर सज सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे मां की 6 मीटर लंबी साड़ी का पूरा इस्तेमाल अंगरखा सूट बनवाने में किया जा सकता है।
मां की चौड़े बॉर्डर की साड़ी अंगरखा सूट में अच्छी तरीके से इस्तेमाल हो जाएगी। साड़ी के बॉर्डर को सूट के नेकलाइन में इस्तेमाल करें। एंब्रॉयडरी बॉर्डर का इस्तेमाल अंगरखा सूट की ओवरऑल लेंथ के साथ हो जाएगा, जो कि दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा। अगर साड़ी का बॉर्डर कंट्रास्ट कलर में है, तो यह और भी ज्यादा सुंदर दिखेगा।
अंगरखा सूट को हैवी लुक देने के लिए आप साड़ी के चौड़े बॉर्डर को सूट के बॉटम में लगवा सकती हैं। इससे आपके अंगरखा सूट का लुक हैवी हो जाएगा और यह पार्टी वियर एथनिक ड्रेस बन जाएगा। साथ ही सूट को घेरदार बनवाएं ताकि साड़ी का कपड़ा बचे नहीं।
और पढ़ें: Khushi Kapoor के लेटेस्ट 7 लहंगा डिजाइंस, शादी में पहन दें ब्यूटी का झटका
6 मीटर की लंबी साड़ी का इस्तेमाल केवल अंगरखा कुर्ता बनवाने में ही ना करें। आप साड़ी के ही कपड़े से बॉर्डर का इस्तेमाल करते हुए सुंदर पेंट बनवा सकती हैं। चौड़े बॉर्डर को पैंट के बॉटम में इस्तेमाल करेंगी, तो मैचिंग सूट काफी डीसेंट दिखेगा।
अंग रखा सूट के साइड में डोरी का इस्तेमाल किया जाता है। बची हुई साड़ी के कपड़े से सुंदर टैसल बनवाएं और इसे सूट में अटैच कराएं। इससे न सिर्फ साड़ी का कपड़ा इस्तेमाल हो जाएगा बल्कि सूट की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे।
अगर आपकी 6 मीटर साड़ी का पूरा इस्तेमाल हो गया है, तो साथ में आप कंट्रास्ट कलर का या फिर मैचिंग दुपट्टा खरीदें। इससे साड़ी से बना अंगरखा सूट कम दाम में रॉयल लुक देगा।
और पढ़ें: Fluffy Hairstyle: फूले घने दिखेंगे पतले बाल, चुनें 6 फ्लफी हेयरस्टाइल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.