
कपड़ों में कभी-कभी जिद्दी दाग लग जाते हैं, जो सामान्य सफाई से बिल्कुल नहीं निकलते। इन्हें हटाने के लिए अलग-अलग तरीके के उपाय अपनाने पड़ते हैं। अगर आपके कपड़ों में नेल पॉलिश के दाग, तेल, सॉस या फिर खाने पीने का दाग लग गया है, तो उसे कुछ क्लीनिंग हैक्स की मदद से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं सही तरीका क्या है।
अगर आपके कपड़े में नेल पॉलिश गिर गई है या फिर उसका थोड़ा दाग लग गया है, तो इसे कॉटन पैड या साफ कपड़े पर थोड़ा सा नेल पॉलिश रिमूवर लेकर साफ करें। आप इसे हल्के हाथ से थपथपाएं और ध्यान रहे की घिसना नहीं वरना यह अधिक फैल सकता है। इसके बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें। ऐसा करने से कपड़े से नेल पॉलिश का दाग आसानी से हट जाएंगे।
तेल या ग्रीस जैसे दागों के लिए बेकिंग सोडा बेस्ट ऑप्शन रहता है। आपको दाग वाली जगह पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगाकर रखना है और तुरंत कपड़े को रगड़ना नहीं है। हल्के ब्रश या कपड़े की मदद से कपड़े को साफ करें।
कपड़े में अगर च्यूंगम चिपक जाए, तो उसे हटाने के लिए कभी भी ब्रश का इस्तेमाल न करें वरना से और ज्यादा चिपक जाएगा। आपको च्यूंगम हटाने के लिए उसके ऊपर बर्फ का टुकड़ा रखना चाहिए।
पेन की स्याही के दाग अगर जींस में लग जाए, तो इसे हटाने के लिए गरम चम्मच मदद कर सकता है। चम्मच के पीछे वाले हिस्से को गर्म करें और दाग वाले स्थान में लगाकर थोड़ा घिसे। ऐसा करने से दाग साफ हो जाते हैं।
अगर आपके कपड़ों पर स्ट्राबेरी या अन्य बेरीज के दाग लग गए हैं, तो आपको दागों पर गर्म या उबलता पानी डालना चाहिए। ऐसा करने से दाग गायब हो जाता है। ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत हल्का नहीं होना चाहिए वरना गर्म पानी से वो खराब भी हो सकता है।
और पढ़ें: 15 अगस्त के लिए 7 कलरफुल ज्वेलरी डिजाइन, देशभक्ति के साथ फैशन भी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.