
अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ जैसे कई बड़े त्योहार है। घर में साफ-सफाई के साथ डेकोरेशन का दौर भी चालू हो जाता है। अगर आप भी शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा घर को नया और खास लुक देना चाहते हैं तो इस बार महंगे-महंगे सजावटी आइटम खरीदने की बजाय घर पर बेकार पड़ी चूड़ियों का इस्तेमाल कर डिजाइन दीया स्टैंड तैयार कर सकते हैं। खास बात है कि यह DIY क्राफ्ट न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि आपके घर की सजावट में भी चार चांद लगाता है।
सबसे पहले 4-5 चूडटियों को क्रॉस में रखते हुए बेस बनाएं, ध्यान रहे कि यह दिखने में 3D स्टैंड या ट्राईपॉड जैसा दिखाई देना चाहिए। अब चूड़ियों को अपनी जगह फिक्स कर टेप से अच्छी तरह लपेट दें।
अब दूसरे स्टेप में मजबूत बेस वाली दफ्टी या कार्डबोर्ड का छोटा सा टुकड़ा लें और इसे हॉट ग्लू गन की हेल्प से टेप से जुड़े हुए चूड़ियों के ऊपरी हिस्से में चिपका दें। यह दीया रखने वाली जगह बनेगी।
ब्रश की मदद से कार्डबोर्ड को मनपसंदीदा रंग से पेंट कर दें। आप इसे अपनी चूड़ियों के रंग के अनुसार, गुलाबी, नीली, लाल या किसी भी रंग में कलर कर सूखने रख दें।
पेंट जब पूरी तरह से सूख जाए तो कार्डबोर्ड के बाहरी किनारों पर हॉट ग्लू लगाकर सुनहरी जिग-जैग लेस चिपकाएं। इसे और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए ऊपरी गोल हिस्से के बॉर्डर पर चमकती हुई स्टोन चेन या कुंदन चिपकाएं, इससे यह और भी ज्यादा प्रीमियम लगेगा।
आखिर में कैंडल या दीया रखें, आपका खूबसूरत सा DIY स्टैंड तैयार है। इसके ऊपर आप खूबसूरत LED टी लाइट कैंडल ऑन करके रख दें। यह नवरात्रि के दिनों में सजावट का सबसे आसान तरीका है। इसे आप करवाचौथ और दीपावली जैसे त्योहारों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.