Navratri Colours 2026: नवरात्रि के 9 दिनों में हर दिन नया कपड़ा खरीदने की जरूरत नहीं। जानें 5 बेसिक कपड़ों, दुपट्टों और एक्सेसरीज से 9 अलग फेस्टिव लुक कैसे बनाएं।
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। माता रानी के आगमन के साथ नवरात्र के 9 दिनों में अलग-अलग कपड़े पहनने का उत्साह होता है, लेकिन हर दिन के लिए अलग से कपड़े खरीदना शॉपिंग का बजट बढ़ा देता है और त्योहार खत्म होने के बाद अलमारी में ऐसे कपड़ों की संख्या बढ़ जाती हैं, जिन्हें दोबारा पहनने का मौका बेहद कम मिलता है। ऐसे में इस बार पूरी क्लोसेट भरने की बजाय Capsule Wardrobe का तरीका अपनाएं। इसका मतलब है कि कुछ ऐसे बेसिक कपड़े, जिन्हें अलग-अलग दुपट्टे, ज्वेलरी, फुटवियर और स्टाइलिंग के साथ वियर किया जा सके।
नवरात्रि आउटफिट का फैशन फॉर्मूला
9 दिन + 9 रंग + 5 बेस कपड़े + कुछ स्मार्ट एक्सेसरीज = अलग-अलग फेस्टिव लुक
खास बात यह है कि किसी दिन का रंग आपके पास कपड़े में न भी हो तो उसे दुपट्टे, ज्वेलरी, बैग, बिंदी या फुटवियर के जरिए लुक में शामिल किया जा सकता है।
Capsule Wardrobe क्या है?
Capsule Wardrobe का मतलब यह नहीं है कि आपको सिर्फ पांच कपड़ों में पूरी जिंदगी गुजारनी है। यह एक खास समय या जरूरत के लिए चुना गया छोटा और practical wardrobe है, जिसमें ज्यादातर pieces एक-दूसरे के साथ आसानी से पहने जा सकें।
एक से ज्यादा रंगों के साथ अच्छे लगें
ऑफिस और फेस्टिव दोनों जगह पहने जा सकें
अलग-अलग दुपट्टों के साथ दोबारा स्टाइल किए जा सकें
गरबा या डांडिया के दौरान आरामदायक रहें
त्योहार के बाद भी आपकी रोजमर्रा की अलमारी में काम आएं
नवरात्रि वॉर्डरोबमें रखें ये 5 बेस कपड़े
यहां पांच कपड़ों को एक fixed rule की तरह न लें। आपके पास इनमें से कुछ पहले से हैं तो उन्हीं से शुरुआत करें।
1. सफेद या आइवरी कुर्ती
एक सादी सफेद, ऑफ-व्हाइट या आइवरी कुर्ती सबसे versatile विकल्प हो सकती है।
इसे आप लाल, पीले, हरे, गुलाबी या नारंगी दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं।
इसे अलग-अलग कैसे पहनें?
लाल दुपट्टा और गोल्ड झुमके
पीला दुपट्टा और चूड़ियां
हरा दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
गुलाबी दुपट्टा और छोटी बिंदी
इस एक कुर्ती से कई अलग कॉम्बिनेशन तैयार हो सकते हैं।
2. हरी कुर्ती
अगर आपके पास पहले से ग्रीन कुर्ती है तो इसे जरूर शामिल करें। इसे हमेशा उसी रंग के दुपट्टे के साथ पहनने की जरूरत नहीं है। इसके साथ आइवरी, पिंक, पीला या हल्का न्यूट्रल दुपट्टा लगाया जा सकता है।
ऑफिस के लिए- छोटे झुमके और हल्का दुपट्टा
गरबा के लिए- बड़े झुमके, चूड़ियां और कमरबंद
3. रॉयल ब्लू स्कर्ट या फ्लेयर्ड पलाजो
अगर आपको गरबा के लिए थोड़ा फेस्टिव लुक चाहिए तो रॉयल ब्लू स्कर्ट अच्छा बेस बन सकती है।
स्कर्ट न हो तो इसकी जगह फ्लेयर्ड पलाजो, शरारा
सॉलिड वाइड-लेग पैंट भी इस्तेमाल की जा सकती है।
इसके साथ सफेद कुर्ती, क्रॉप टॉप या छोटा कुर्ता पहना जा सकता है।
4. एक चटख रंग का दुपट्टा
Capsule Wardrobe में दुपट्टा सिर्फ कपड़े का हिस्सा नहीं, बल्कि पूरा लुक बदलने वाला स्टाइलिंग टूल बन सकता है।
लाल, नारंगी, गुलाबी या पीले रंग का एक फेस्टिव दुपट्टा चुनें। सफेद कुर्ती के साथ यह दुपट्टा पूरा आउटफिट बदल सकता है। वहीं ब्लू स्कर्ट के साथ यही दुपट्टा गरबा वाला फेस्टिव टच दे सकता है।
5. न्यूट्रल साड़ी
क्रीम, आइवरी, बेज या हल्के गोल्डन रंग की साड़ी रखें।
इसे अलग ब्लाउज और ज्वेलरी के साथ दोबारा पहना जा सकता है।
अगर आपके पास न्यूट्रल साड़ी नहीं है तो अपनी ऐसी साड़ी चुनें जिसका ब्लाउज दूसरे कपड़ों के साथ भी इस्तेमाल हो सके।
नोट- Capsule Wardrobe में नया कपड़ा खरीदने से पहले अपनी अलमारी देखना सबसे जरूरी कदम है।
नवरात्रि के 9 दिनों में 9 अलग लुक
अगर किसी दिन का रंग आपके पास नहीं है तो दुपट्टा, ज्वेलरी, बैग, बिंदी या फुटवियर उस रंग को शामिल करने के लिए काफी हो सकते हैं।
दिन 1- सफेद का सॉफ्ट लुक
सफेद कुर्ती,लाल फेस्टिव दुपट्टा और गोल्ड झुमके
दिन की पूजा या ऑफिस के लिए इसे सिंपल रखें। शाम को यही आउटफिट पहनना हो तो चूड़ियां और स्टेटमेंट ईयररिंग्स जोड़ सकती हैं।
दिन 2: रंगीन दुपट्टे से नया अंदाज
वही सफेद कुर्ती, अलग रंग का दुपट्टा और चूड़ियां
पहले दिन की कुर्ती दोबारा पहनने में कोई समस्या नहीं है। बस दुपट्टा, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल बदल दें।
दिन 3: रॉयल ब्लू फेस्टिव लुक
ब्लू स्कर्ट, सफेद कुर्ती और सिल्वर ज्वेलरी
ऑफिस के लिए छोटे झुमके और फ्लैट्स रखें। गरबा के लिए उसी लुक में चूड़ियां, बड़े झुमके और मोजड़ी जोड़ सकती हैं।
दिन 4: ग्रीन डे
ग्रीन कुर्ती, न्यूट्रल दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड झुमके
अगर ऑफिस जाना है तो ज्वेलरी कम रखें। पूजा या शाम के कार्यक्रम के लिए चूड़ियां और छोटी बिंदी जोड़ सकती हैं।
दिन 5: पीला रंग सिर्फ दुपट्टे में
सफेद कुर्ती, पीला दुपट्टा और गोल्ड ज्वेलरी
अगर आपके पास पीली कुर्ती नहीं है तो सिर्फ पीले दुपट्टे से भी उस दिन का रंग शामिल किया जा सकता है।
दिन 6: नारंगी और ब्लू का कॉन्ट्रास्ट
ब्लू स्कर्ट, नारंगी दुपट्टा और सिंपल कुर्ती
यह combination शाम की डांडिया या गरबा नाइट के लिए ज्यादा फेस्टिव लग सकता है। अगर आउटफिट में दो चटख रंग हैं तो ज्वेलरी को थोड़ा सटल रखें।
दिन 7: साड़ी को दें नया अंदाज
न्यूट्रल साड़ी,रंगीन ब्लाउज और स्टेटमेंट ईयररिंग्स
एक ही साड़ी को हर बार एक जैसा पहनने की जरूरत नहीं है। ब्लाउज, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और ड्रेपिंग बदलने से उसका पूरा लुक बदल सकता है।
दिन 8: ग्रीन और पिंक का स्मार्ट कॉम्बिनेशन
ग्रीन कुर्ती,पिंक दुपट्टा और रंगीन चूड़ियां
अगर दोनों रंग बहुत चटख हैं तो बाकी एक्सेसीरीज को सीमित रखें। एक आउटफिट में हर चीज को स्टेटमेंट बनाने की जरूरत नहीं होती।
दिन 9: फाइनल गरबा लुक
ब्लू स्कर्ट,सफेद कुर्ती, फेस्टिव दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी
नौवें दिन थोड़ा ज्यादा फेस्टिव अंदाज अपनाया जा सकता है।
झुमके, चूड़ियां, बिंदी और कमरबंद जैसे एक्सेसरीज जोड़कर उसी बेसिक आउटफिट को गरबा रेडी बनाया जा सकता है।
एक ही कुर्ती को 4 बार पहनकर भी नया कैसे दिखाएं?
यह कैप्सूल वॉर्डरोब का सबसे काम का हिस्सा है। मान लीजिए आपके पास सिर्फ एक सफेद कुर्ती है।
पहला लुक- लाल दुपट्टा विद गोल्ड झुमके और जूती
दूसरा लुक- पीला दुपट्टा, चूड़ियां और फ्लैट्स
तीसरा लुक- ब्लू दुपट्टा ,सिल्वर झुमके के साथ मोजड़ी
चौथा लुक- बिना दुपट्टे, रंगीन जैकेट विद स्टेटमेंट ईयररिंग्स
किसी दिन का नवरात्रि रंग आपके पास न हो तो क्या करें?
पहला विकल्प: कपड़ों में रंग- अगर उस रंग की कुर्ती, साड़ी या स्कर्ट है तो उसे पहनें।
दूसरा विकल्प: दुपट्टे में रंग-कपड़ा नहीं है तो उसी रंग का दुपट्टा काफी है।
तीसरा विकल्प: एक्सेसरीज में रंग
दुपट्टा भी नहीं है तो:
चूड़ियां
बिंदी
ईयररिंग्स
बैग
फुटवियर
हेयर एक्सेसरी के जरिए रंग जोड़ा जा सकता है।इससे आपको सिर्फ एक दिन के लिए नया कपड़ा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गरबा के लिए सिर्फ खूबसूरती नहीं, Comfort भी देखें गरबा और डांडिया में लगातार चलना और डांस करना पड़ सकता है। इसलिए सिर्फ तस्वीरों में अच्छा दिखने वाला outfit चुनना पर्याप्त नहीं है।
स्टाइलिंग टिप्स
बहुत लंबा दुपट्टा न रखें।
ऐसा फुटवियर चुनें जिसमें लंबे समय तक चल सकें।
बहुत भारी ज्वेलरी पहनने से बचें।
कपड़ा ऐसा हो जिसमें मूवमेंट आसान हो।
बहुत ज्यादा लेयर्स पहनने से बचें।
स्कर्ट या पलाजो की लंबाई पहले पहनकर जरूर देखें।
नवरात्रि कैप्सूल वॉर्डरोब में में क्या खरीदें और क्या नहीं?
अगर आपकी अलमारी में पहले से बेसिक कपड़े हैं तो पूरी shopping list बनाने की जरूरत नहीं।
पहले ये देखें कि क्या मीसिंग है।
मान लीजिए आपके पास सफेद कुर्ती, ग्रीन कुर्ती, ब्लू स्कर्ट, न्यूट्रल साड़ी पहले से हैं। तो आपको सिर्फ एक फेस्टिव दुपट्टा, 1 रंगीन दुपट्टा और एक वर्सेटाइल ज्वेलरी सेट की जरूरत होगी। यानी नया wardrobe बनाने के बजाय छोटे गैप्स को भरें।
ये गलतियां न करें
हर रंग के लिए नया कपड़ा न खरीदें
नवरात्रि के सभी रंगों को फॉलो करने का मतलब यह नहीं कि हर दिन सिर से पैर तक उसी रंग के कपड़े पहनने जरूरी हैं।
बहुत ज्यादा रंग एक साथ न मिलाएं
अगर दुपट्टा और स्कर्ट दोनों ब्राइट हैं तो ज्वेलरी और फुटवियर को सिंपल रखें।
सिर्फ ट्रेंड देखकर आउटफिट न खरीदें
ऐसा कपड़ा चुनें जिसे त्योहार के बाद भी ऑफिस, पूजा, डिनर या दूसरे मौकों पर पहना जा सके।
असुविधाजनक कपड़े न पहनें
गरबा में कपड़े को बार-बार संभालना पड़े तो खूबसूरत आउटफिट भी परेशानी बन सकता है।
ज्वेलरी की मात्रा ज्यादा न करें
अगर आउटफिट पहले से हैवी है तो हल्की ज्वेलरी ज्यादा बैलेंस्ड लग सकती है।
नवरात्रि में Smart Styling का असली मतलब
नवरात्रि में हर दिन नया दिखने के लिए हर दिन नया खरीदना जरूरी नहीं है। एक सफेद कुर्ती, एक ग्रीन कुर्ती, एक वर्सेटाइल स्कर्ट या पलाजो, एक न्यूट्रल साड़ी और कुछ रंगीन दुपट्टे व ज्वेलरी आपकी पूरी नवरात्रि styling को काफी आसान बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह तरीका सिर्फ पैसे बचाने तक सीमित नहीं है। इससे आपकी अलमारी में ऐसे कपड़े बढ़ने से भी बचेंगे जो सिर्फ एक बार पहने जाते हैं।
इस नवरात्रि फैशन का फॉर्मूला इसलिए थोड़ा अलग रखें हर दिन नया कपड़ा नहीं, बल्कि हर दिन नई styling।
यही Capsule Wardrobe का असली फायदा है कि कम कपड़ों से ज्यादा विकल्प, कम शॉपिंग से ज्यादा लुकस और बिना ज्यादा खर्च के पूरे नौ दिनों तक फ्रेश फेस्टिव स्टाइल वाइब पाई जा सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.