नवरात्रि के हर दिन महिलाएं देवी के स्वरूप और दिन के शुभ रंग के अनुसार अपने आउटफिट का चुनाव करती हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग की साड़ी पहनकर आप ट्रेडिशनल के साथ खूबसूरत और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। तीसरे दिन आप रेड लहरिया साड़ी पहन खुद को सुंदर दिखाएं।
25
लाल ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप हल्का और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो लाल ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ी वजन में हल्की होती है और पहनने के बाद खूबसूरत फॉल देती है। इसे आप सीक्विन या एंब्रॉयडरी वाले स्ट्रेप ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
35
पोल्का डॉट रेड साड़ी
नवरात्रि में थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो पोल्का डॉट रेड साड़ी को कंट्रास्ट ग्रीन ब्लाउज के साथ वियर करके देखें। ये न सिर्फ देखने में सुंदर लगेगा बल्कि आपके सिंपल लुक को भी खास बना देगा।
45
लाल जरी वर्क बांधनी साड़ी
अगर नवरात्रि के तीसरे दिन किसी खास कार्यक्रम या पूजा में शामिल होना है तो हैवी जरी वर्क वाली बांधनी लाल साड़ी पहन सकती हैं। चौड़े गोल्डन बॉर्डर और जरी डिजाइन वाली साड़ी के साथ बनारसी या सिल्क ब्लाउज अच्छा लगेगा। इसके साथ चोकर नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहनकर आप रॉयल ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
55
मैरून सिल्क साड़ी
मैरून सिल्क साड़ी नवरात्रि के लिए एक क्लासिक ऑप्शन है। गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी को पारंपरिक ज्वेलरी के साथ पहनें। माथे पर बिंदी, बालों में गजरा और हाथों में चूड़ियां आपके लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल बना सकती हैं। चाहे तो ओपन हेयर से खुद को ट्रेंडी लुक दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.