Navratri Shayari in Hindi: नवरात्रि के शुभ मौके पर मां दुर्गा के आगमन की खुशी अपनों से शेयर करें। पढ़ें 30 खूबसूरत माता रानी शायरी और भेजें जय माता दी।
Navratri Shayari in Hindi: नवरात्रि का पर्व 11 अक्टूबर से से शुरू हो रहा है। इस दौरान हर गली-मोहल्ले में मां के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती है और मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगती हैं। अगर आप भी इस शुभ मौके पर मां के आने की खुशियां अपने शब्दों में बयां करना चाहते हैं तो परिवारजनों, दोस्तों और प्रियजनों के साथ शेयर करें नवरात्रि स्पेशल 30 दुर्गा से जुड़ी शायरी, जिन्हें पढ़ दिल खिल उठेगा।
Navratri 2025 Shayari Wishes: नवरात्रि स्पेशल शायरी इन हिंदी
मां के कदमों की आहट आई है, संग खुशियां लाई हैं
जिस घर में गूंजे मां के जयकारा, वहां हमेशा सुख का उजियारा ।
सज गया दरबार सज गई चौखट, मां के स्वागत में खिल उठी आहट
आओ मिलकर जयकारा लगाएं, मां दुर्गा को दिल से बुलाए।
शेर पर सवार होकर मां भवानी आई है, अपने भक्तों के लिए खुशियां लाई है
जिसने भी मां को सच्चे दिल से पुकारा, मन थाम लिया उसका हाथ हमारा।
मां के आने से हर दिल मुस्कुराया है, देखो नवरात्रि का पावन पर्व आया है
हर और गूंजे मां का जयकारा, दूर हो जाए जीवन से अंधियारा।
लाल चुनरी मां की शान है, मां के चरणों में सारा जहां है
नवरात्रि में जो मन को ध्याय, उसके जीवन में खुशियां आए।
मां के कदम जहां पड़ जाए, वहां दुख सारे मिट जाए
मां की कृपा जिस पर हो जाए, उसका जीवन स्वर्ग बन जाए।
आओ मां का स्वागत करें प्यार से, सजा दरबार दिल की बाहर से
मां आएंगे तो खुशियां लाएंगी, और हर मन की मुराद पूरी हो जाएगी।
नवरात्रि की बेला आई है, मां भवानी अपने संग खुशियां लाई है
दिल से बस एक बार पुकारो मां को, मां दौड़ी चली आएंगे अपने भक्तों के पास।
मां के आने की खुशी अपार है, आज सजा उनका सुंदर दरबार है
जिसके सिर पर मां का हाथ हो, उसके जीवन में कहां कोई रात हो।
मां दुर्गा का आगमन हो गया, हर मन आज पवन हो गया
जय माता दी की गूंज उठी, हर दिल मां के रंग में रंग गया।
घट- घट में मां का वास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो
नवरात्रि पर मां की ऐसी कृपा बरसे, हर घर में सुख समृद्धि का वास हो।
मां के चरणों में जो झुक जाता है, वे जीवन में कभी नहीं घबराता है
मां की भक्ति में जो राम जाता है, उसका हरिशंकर दूर हो जाता है।
मां की चुनरी लाल चेहरे पर मुस्कान, मां के आने से धन्य हुआ संसार
जयकारों से गूंजे हर द्वार, स्वागत है मां बार-बार।
आ गई मां शेरावाली, भरने झोली खुशियों वाली
जिसने मां का नाम पुकारा, मां ने उसका जीवन सांवरा।
9 दिन मां के नाम कर दो, दिल से सारे काम कर दो
मां के चरणों में शीश झुका कर, जीवन उनके नाम कर दो।
मां आई है तो बाहर आई है, हर चेहरे पर मुस्कान लाई है
मां की भक्ति में जो खो जाए, उसकी हर मुश्किल आसान हो जाए।
दरबार सजा है मां का, दिल भी सजा लो भक्ति से
मां का स्वागत ऐसे करो जैसा कोई अपना आया हो शक्ति से।
मां के आने की खबर है निराली, हर तरफ बज रही जय माता दी की ताली
जिस घर में मां का नाम लिया जाता है, वहां हर दुख दूर हो जाता है।
मां के चरणों की धूल मिल जाए, तो जीवन की हर राह खिल जाए
नवरात्रि में मां का आशीर्वाद मिले, तोहर सपना सच हो जाए।
शेरावाली मां का दरबार सजाएं, फूलों से उनकी चौखट बनाएं
दिल से मां का स्वागत करें, और मिलकर जय माता दी गाएं।
नवरात्रि की पावन रातें आईं, मां अपने संग खुशियां लाई
जिसने मां को दिल से पुकारा, मां ने उसका जीवन संवारा।
मां के आने से रोशन हुआ संसार, खुशियों से भर गया हर परिवार
मां की कृपा बनी रहे यूं ही, बस यही है दिल की पुकार।
मां के चरणों में मेरा संसार है, माही मेरी शक्ति मां आधार है
नवरात्रि में बस इतना वरदान मिले, हर जन्म मां दुर्गा का प्यार मिले।
ढोल बाजे नगाड़े बजे, मां की जयकारा गूंजे
आओ मां का स्वागत करें, दिल से उनके चरणों में नमन करें।
मां की ज्योति जब घर में जलती है, हरबला अपने आप टलती है
मां की कृपा जिस घर पर हो जाए, वहां खुशियों की कमी ना आए।
आओ मिलकर मां को बुलाएं, भक्ति के दीप हर दिल में जलाएं
मां आए तो ऐसा उजाला हो, हर घर में खुशियों का निवाला हो।
मां दुर्गा का पावन आगमन है, हर दिल में नया स्पंदन है
मां की कृपा से महके जीवन, हर पल खुशियों से भरा मन है।
मां आई है अपने भक्तों के द्वारा, लेकर अशीषों का भंडार
झुक जाओ मां के चरणों में, मिल जाएगा जीवन का सच्चा आधार।
जिस घर में मां का जयकारा होता है, वह घर खुशियों का सितारा होता है
नवरात्रि में मां का आशीर्वाद मिले, तो हर दिन त्यौहार हमारा होता है।
स्वागत है मां स्वागत है, आपके आने से मन आनंदित है
9 दिनों तक बस आपका नाम रहे, हरिभक्त के दिल में आपका धाम रहे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.