
Neem Karoli Baba: दुनियाभर में नीम करौली बाबा की पूजा की जाती है। हनुमान भक्त और चमत्कारी संत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बताए बातें आज भी लोगों को राह दिखाती हैं। उनके अनुयायियों में मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स समेत दुनिया के कई बड़े लोग शामिल हैं। कैंचीधाम के बाबा ने भक्तिभाव के साथ जीवन जीने का मंत्र लोगों को दिया है। उन्होंने बताया कि अगर आप सफलता की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो 4 आदतों को छोड़ देना चाहिए।
क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। बाबा के अनुसार, क्रोधित मन ना खुद शांत होता है और ना दूसरों को शांति देता है। क्रोध से केवल रिश्ते बिगड़ते हैं और मनुष्य विनाश की ओर बढ़ता है। गुस्से में आकर अगर आप कोई फैसला लेते हैं तो वो काम कभी पूरा नहीं होता, बल्कि खराब हो जाता है।
जीवन में मेहनत करके जीवनयापन करना चाहिए। लालच करने से ना तो मन को शांति मिलती है और ना ही सफलता। नीम करौली बाबा ने कहा कि लालच करने से कभी भी जीवन में धन का सुख नहीं पाते हैं। बिना लालच अगर आप अपना काम सही तरीके से करते हैं तो एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
नीम करौली बाबा कहते थे कि झूठ बोलना न केवल पाप है बल्कि यह आत्मा को कमजोर करता है। झूठ से न रिश्ते टिकते हैं, न ही आत्मविश्वास बनता है। जो सत्य की राह पर चलता है, वही ईश्वर के करीब होता है।
नीम करोली बाबा ने बताया है कि अशांत रहने वाले व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं होती है। वो कभी भी सही फैसला नहीं ले पाता है। इस लिए अगर तरक्की पाना है तो मन को शांत रखें। ईश्वर की आराधना में मन को लगाएं।
बाबा मानते थे कि आलस्य सबसे बड़ी बाधा है। जो व्यक्ति समय पर कार्य नहीं करता, वह न तो आध्यात्मिक रूप से प्रगति करता है और न ही सांसारिक रूप से। आलसी व्यक्ति जीवन की हर दौड़ में पिछड़ जाता है।
नीम करौली बाबा के ये वचन आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। यदि हम इन बुरी आदतों से बचें और जीवन में संयम, सत्य, और सेवा को अपनाएं, तो निश्चय ही सफलता और शांति हमारे कदम चूमेगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.