Nita Ambani Handbag: 18 कैरेट गोल्ड, 3225 डायमंड से सजा नीता अंबानी का बैग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Published : Oct 13, 2025, 06:29 PM IST
nita ambani 15 crore handbag

सार

Nita Ambani 15 crore bag: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी 15 करोड़ के Hermès बैग के साथ नजर आईं, जानें उनका लग्जरी हैंड बैग कलेक्शन और दीवाली पार्टी से जुड़ी हर डिटेल।

Nita Ambani Handbag: दीपावली भले 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। लेकिन उससे पहले बॉलीवुड में फेस्टिव सीजन का आगाज हो चुका है। मनीष मल्होत्रा के घर रखी गई दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा नीता अंबानी बहू राधिका मरचेंट के साथ पहुंचीं। उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया, पर सबकी नजर उनके शानदार हैंडबैग बैग पर ठहर गई। पार्टी लुक को उन्होंने15 करोड़ के लग्जरी बैक के साथ कंप्लीट किया। जिसमें 3225 व्हाइट गोल्ड लगे हैं। ये अभी तक दुनिया के सबसे महंगे बैग में से एक है। 

नीता अंबानी का 15 करोड़ का हैंडबैग

मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी के लिए नीता अंबानी ने Hermes  कंपनी के स्पेशल एडिशन Hermes Kellymorphose Bag  को चुना जो की फेमस  Kelly Bag से इंस्पायर्ड है।  इसे ज्वेलरी पैटर्न पर तैयार किया गया है। इस हैंडबैग का नाम Hermes Sac Bijou Birkin है। हैंडबैग को 18 केरेट व्हाइट गोल्ड (White Gold) पर बनाया गया है। जहां 3,225 से ज्यादा डायमंड जड़े हुए है। इतना ही नहीं, बैग का ऊपरी हिस्सा मगरमच्छ की खाल जैसे टेक्सचर पर है। जबकि बैक हैंडल, लॉक और क्लोसेट पर छोटे-छोटे डायमंड लगे हुए हैं। यह दुनिया के सबसे महंगे और लग्जरी बैग्स में एक है। जिसकी कीमत 1777300 अमेरिकन डॉलर है जो भारतीय रूपयों में करीब 15 करोड़ के आसपास बैठती है। इतनी कीमत में तो लगभग 30 मर्सिडीज कारें आ सकती हैं। दरअसल, सबसे सस्ती मर्सिडीज (A-क्लास लिमोसिन) की कीमत करीब ₹44.46 लाख है। इस हिसाब से नीता अंबानी के बैग की कीमत में करीब 30 मर्सिडीज आ जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Nita Ambani के आगे जीरो दिखीं बहुरानी, साड़ी में सासू मां ने दिखाए जलवे

लग्जरी हैंडबैग की दीवानी नीता अंबानी

ये पहली बार नहीं है, जब नीता अंबानी ने आउटफिट से ज्यादा हैंडबैग से लोगों को सरप्राइज कर दिया हो। इससे पहले NMACC के एक इवेंट में भी वह Foubourg Birkin का लग्जरी हैंडबैग लेकर पहुंची थी। ये बैग खास बनावट के लिए जाना जाता है। जहां इमारट के साथ हैगिंग विंडो की डिजाइन है। इसे चार अलग-अलग लैदर पर बनाया गया है। इस Luxury Handbag की कीमत 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 3.2 करोड़ रुपए है। 

ये भी पढ़ें- Ahoi Astami 2025 को स्टाइल करें नीता अंबानी सी 4 साड़ी, लगेंगी रईस मां

नीता अंबानी के पास लग्जरी हैंडबैग का बेहतरीन कलेक्शन है। Gucci, Celine और Hermes जैसे लग्जरी ब्रांड्स के अलावा उनके पास महंगे बैग्स है। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dheerubhai Ambani International School) के फंक्शन में भी नीता Hermes Handbag लेकर पहुंची थी, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए के आसपास थी। 

नीता अंबानी का लग्जरी कलेक्शन

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नीता अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी साड़ी है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है। ये साड़ी, रूबी, पुखराज, एमराल्ड, मोती और सोने-चांदी के धागों पर बनी हुई है।

नीता अंबानी के पास गोल्ड-डायमंड से हटकर एमराल्ड ज्वेलरी का जबरदस्त कलेक्शन है। उन्होंने बेटे अनंत अंबानी की शादी में बड़ा सा ग्रीन कलर का नेकलेस कैरी किया था, जो पूरी तरह से पन्ने पर बना हुआ था। रिपोर्ट् के अनुसार इसकी कीमत 400-500 करोड़ रुपए के आसपास थी।

इसके अलावा, नीता अंबानी के लग्जरी ज्वेलरी में मुगल कालीन बाजूबंद भी शामिल है, जिसकी कीमत 200 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बहन की शादी में लगेंगी उर्वशी, पहनें शिल्पा शेट्टी सी बीड्स साड़ी
छोटे कम घने बालों को स्टाइल से बांधती हैं आलिया भट्ट, रीक्रिएट करें 5 लुक