
Nita Ambani And Radhika Merchant Dress:देश के सबसे बड़े बिजनेस फैमिली में से एक अंबानी परिवार की हर झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में टेनिस प्लेयर मुदित दानी की शादी (mudit dani wedding) हुई जिसमें मुकेश अंबानी अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए। इस दौरान सभी रॉयल और स्टाइलिश अंदाज में दिखें। इंटरनेट पर फिर से इनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होने लगी। लेकिन सभी की नजर नीता अंबानी, राधिका और क्यूट वेदा पर जाकर टिक गई।
नीता अंबानी हमेशा की तरह मुदित दानी की शादी में ग्रेसफुल नजर आईं।उन्होंने ऑरेंज कलर बांधनी प्रिंट की साड़ी पहन रखी थी। साड़ी के बॉर्डर पर हैवी कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे मैचिंग बैकलेस ब्लाउज के साथ पहना और साड़ी को क्लासिक ड्रेप में स्टाइल किया, जिससे पल्लू उनके कंधे पर खूबसूरती से गिर रहा था। ब्लाउज की डिटेलिंग की बात करें तो वो पीछे से बैकलेस था। एक स्टेटमेंट पर्ल नेकलेस, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और साइड-पार्टेड बन में उनके बालों ने उनके खूबसूरत लुक को कंप्लीट किया था।
दूसरी ओर, राधिका मर्चेंट ने सीक्विन कढ़ाई और भारी डिटेलिंग से सजे बेज क्रॉप्ड ब्लाउज में एक कंप्लीट डीवा लुक अपनाया। उन्होंने इसे मैचिंग पलाजो पैंट के साथ पहना, जो ग्लैमर और परंपरा के बीच सही बैलेंस बनाते हुए नजर आए। वो इस ड्रेस में अपना फ्लैट बेली फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस ड्रेस लुक को पूरा करने के लिए अंबानी की छोटी बहू ने पन्ना चोकर नेकलेस, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप,बीच से अलग किए गए बाल किए थे।
मुकेश अंबानी ने नेवी ब्लू सिल्क कुर्ता और मैचिंग हाफ नेहरू जैकेट पहनकर क्लासिक लुक अपनाया। वहीं उनकी गोद में खेल रही श्लोका और आकाश अंबानी की बेटी ने लहंगा चोली पहन रखी थी। वो बहुत ही क्यूट दिख रही थीं। दो चोटी में रंग-बिरंगे रिबन उनके लुक को और भी प्यारा बना रहे थे।
आकाश अंबानी ने हल्के पोल्का डॉट्स से सजे चमकीले नारंगी रंग के कुर्ते में शानदार दिख रहे थे। वहीं अनंत अंबानी भी नीले रंग के सिल्क कुर्ते और हाफ जैकेट में काफी अट्रैक्टिव लग रहे थें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.