IPL Auction में मगरमच्छ की खाल का इतना महंगा बैग लिए पहुंची नीता अंबानी, इतने में आ जाएगी चमचमाती कार

Published : Dec 20, 2023, 12:56 PM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 01:00 PM IST
Nita-Ambani-in-IPL-auction

सार

Nita Ambani bag in IPL mini auction: 19 दिसंबर 2023 को दुबई में आईपीएल का मिनी ऑक्शन हुआ, इसमें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी लाखों रुपए का हैंडबैग लिए नजर आईं। 

लाइफस्टाइल डेस्क: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की वाइफ और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के फैशन सेंस का जवाब नहीं है। किसी भी पार्टी या ओकेजन में वह लाखों की ड्रेस ही नहीं बल्कि लाखों रुपए के पर्स कैरी करके अटेंशन गेन करती हैं। इस बीच मंगलवार को आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 का आयोजन किया गया, इसमें मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी व्हाइट कलर का वर्टिकल स्ट्राइप्स को-ओर्ड सेट पहने नजर आई और इसके साथ जो बैग उन्होंने कैरी किया उस पर सभी की निगाहें टिकी रह गई।

मगरमच्छ की खाल से बना बैग ली नजर आई नीता अंबानी

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के लेटेस्ट लुक की बात की जाए तो आईपीएल मिनी ऑक्शन में वह व्हाइट बेस में ब्लू वर्टिकल स्ट्राइप वाला कोट पहनी नजर आईं। इसके ऊपर मुंबई इंडियंस का लोगो बना हुआ है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट और लूज पैंट कैरी किया। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्टड इयररिंग्स पहने और बालों को ओपन रखा। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का एलीगेटर बैग कैरी किया।

₹800000 का है नीता अंबानी का बैग

आईपीएल मिनी ऑक्शन में नीता अंबानी जो बैग ली नजर आई वह इंटरनेशनल ब्रांड चैनल का है। इसमें दो ब्लैक कलर के स्ट्रैप दिए हुए हैं, जिस पर सिल्वर कलर की चेन लपेटी हुई है और सामने चैनल का लोगो लगा हुआ है। ब्लैक कलर के इस मिनी स्लिंग बैग की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, चैनल का यह बैग 9600 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 7 लाख 98 हजार 575 का है।

मुंबई इंडियंस ने खरीदे 8 प्लेयर

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 में मुंबई इंडियंस ने आठ प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया। जिसमें गेराल्ड कोएत्ज़ी (5 Cr.), दिलशान मदुशंका (4.6 Cr.), श्रेयस गोपाल (20 लाख ), नुवान तुषार (4.8cr), हम्मद नबी (1.5cr), शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर(20 लाख) शामिल हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था और रोहित शर्मा की जगह उन्हें अपना कप्तान बनाया है।

और पढ़ें: IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर ऐसा रहा मिचेल स्टार्क का रिएक्शन... कहा यह किसी शॉक से कम नहीं

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इवेंट में दिखना है रॉयल, तो जेनेलिया से सीखें साड़ी-ज्वेलरी स्टाइलिंग
शादी के सालों बाद भी लहंगा रहेगा बिलकुल नया, दुल्हनें अपना लें ये 5 जादुई टिप्स