नीता अंबानी के गले से कंधों तक फैला जड़ाऊ हार, Photos में देखें ग्रैंड अवतार

Published : Sep 15, 2026, 09:21 AM IST

Nita Ambani Necklace Saree Look: गणेश चतुर्थी पर नीता अंबानी ऑरेंज-मर्जेंटा सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनके ओवरसाइज्ड महारानी नेकलेस और रॉयल ज्वेलरी ने पूरे लुक को खास बना दिया। यहां जानिए डिटेल।

PREV
14

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर नीता अंबानी के ट्रेडिशनल लुक ने तहलका मचा दिया है। एंटीलिया के गणपति दर्शन पार्टी के दौरान वह खूबसूरत ऑरेंज और मर्जेंटा कॉम्बिनेशन की सिल्क साड़ी में नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके गले में सजे ओवरसाइज्ड नेकलेस ने।

24

नीता अंबानी के लुक का सबसे बड़ी हाईलाइट उनका एक्स्ट्राऑर्डिनरी नेकलेस था। यह ज्वेलरी केवल गले तक लिमिटेड नहीं थी, बल्कि पूरे नेकलाइन, कंधों और अपर बॉडी को कवर कर रही थी। नेकलेस में बारीक और ट्रेडिशनल डिजाइन के अलावा कई लेयर्स और लटकते हुए एलिमेंट्स नजर आते हैं। इसकी शानदार कारीगरी ने नीता अंबानी के महरानी स्टाइळ को इन्हेंस किया।

34

नेकलेस के साथ नीता अंबानी ने हैवी गोल्ड स्टड इयररिंग्स कैरी किए है, जो स्टेटमेंट नेकलेस के साथ टॉप नॉच लुक दे रहे हैं। जबकि हाथों में लेयर्ड Gold Bangle संग उंगलियों पर राउंड शेप डायमंड रिंग कैरी की। पारंपरिक साड़ी और महारानी नेकलेस का यह कॉम्बो उनके लुक को ओपुलेंट बना रहा था।

44

नीता अंबानी ने स्टाइल सेटल रखते हुए पोटली हैंडबैंग कैरी किया, जिसमें गोल्ड एंब्रॉयडरी, मेटैलिक डिटेलिंग और ऑर्नेट डिजाइन है। वहीं, मेकअप और हेयरस्टाइल भी मिनिमल रखें। उन्होंने ब्रेड हेयरडो संग Glam Makeup चुना। ओवर ऑल उनका अंदाज रॉयल और एलिगेंट नजर लगा।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories