
नीता अंबानी का लुक हमेशा इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। हाल में गणपति उत्सव के दौरान वह ओवरसाइज्ड नेकलेस से सुर्खियों में आईं तो अब वह अपनी सुनहरी रंग की साड़ी से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। खास बात है कि इस पर मुकेश अंबानी भी नीता के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। लेटेस्ट फोटो में नीता अंबानी गोल्ड रंग की हैवी साड़ी पहनें नजर आ रही हैं, साथ में मिनिमल मेकअप ने उनका लुक कंप्लीट किया।
नीता अंबानी का साड़ियों के लिए प्रेम छुपा नहीं है। ओकेजन कोई भी हो, बिना साड़ी उनका लुक कंप्लीट नहीं होता है। इस बार उन्होंने वॉर्डरोब अपग्रेड करते हुए खूबसूरत गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें सुनहरे थ्रेड और जरी का काम है। साड़ी पर नाजुक और शाइनिंग डिटेलिंग है जो इसे फेस्टिव लुक देती है। साथ में मैचिंग बलाउज और साड़ी का मोनोक्रोम टोन अटायर को सटल लेकिन रिच लुक देता है। वहीं, साड़ी का पल्लू भी खूबसूरती से ड्रेप किया गया है, जिससे डिटेलिंग और भी प्यारी लगती है।
हैवी एथनिक साड़ी के सथ नीता अंबानी ने ज्यादा बोल्ड मेकअप चुनने की बजाय सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। बिंदी, खुले बाल उनके ओवरऑल लुक को क्लासी टच दे रहे हैं। यह स्टाइलिंग खास तौर पर उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो सकती है जो ज्यादा भारी के साथ चटक मेकअप पसंद नहीं करते हैं।
साड़ी के साथ नीता अंबानी ओवरऑल डायमंड जूलरी चुनीं। नेटेड ब्लाउज संग सॉलिटायर डायमंड नेकलेस की जुगलबंदी देखते बन रही है। साथ में मैचिंग 4 पीस कंगन सेट, Diamond Ring और इयररिंग्स लुक कंप्लीट कर रहे हैं। ज्वेलरी को ओवरडू करने की बजाय उन्होंने साड़ी के साथ इसे बैलेंस रखा। वहीं, हाथ में नजर आ रहा एंब्रॉयडर्ड पोटली बैग फेस्टिव फिनिश दे रहा है। गोल्डन साड़ी, डायमंड ज्वेलरी और पोटली बैग का कॉम्बिनेशन शादी-पार्टी स फेस्टिव फंक्शन के लिए एलिगेंट स्टाइलिंग आइडिया है।
अगर आप एथनिक लुक पसंद करती हैं तो सॉफ्ट गोल्डन साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप, स्टोन ज्वेलरी, खुले बाल और छोटा सा पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। इससे आउटफिट हैवी होने के बाद भी बैलेंस्ड और ग्रेसफुल लगेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.