Ocean Home Decor DIY Ideas: समंदर की वाइब घर पर, ऐसे करें ओशन स्टाइल डेकोरेशन

Published : Jun 24, 2026, 07:30 PM IST
Ocean Home Decor DIY

सार

Ocean Home Decor DIY: महंगे शोपीस खरीदने की जरूरत नहीं, आइसक्रीम स्टिक, प्लास्टिक बोतल और ग्लास जार से करें सजाएं घर। जानें आसान और बजट फ्रेंडली होम डेकोर आइडियाज।

चटक रंगों और पेंट से हटकर अब लोग वॉर्म कोजी इंटीरियर का रूख कर रहे हैं, जो घर को केवल शांत नहीं बनाते बल्कि आंखों को भी ठंडक देते हैं। पहले जहां बेसिक डिजाइन से काम चल जाता था तो अब इसे बदलकर खूबसूरत और यूनिक बनाने पर जोर दिया जाता है। आशियाने के लिए फर्नीचर खरीदना या फिर महंगे बल्ब लगवाना काफी नहीं होता है, इसे सजाने के लिए महंगे शोपीस की जरूरत होती है। हालांकि अगर आप फिलहाल के लिए ज्यादा एक्सपेंसिव आइटम नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं आसान Ocean Home Decor DIY, जिन्हें आप विकल्प बना सकते हैं।

आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट

आइक्रीम स्टिक लगभग हर किसी के घर में होती है, इसकी मदद से भी सुंदर सा क्राफ्ट बनाया जा सकता है। सबसे पहले डंडियों को का बेस बनाते हुए आपस में चिपका दें, ये दिखने में बिल्कुल चटाई जैसा लगना चाहिए। इसमें समंदर के रंग के पानी ब्लू और उससे लाइटर शेड से पेंट करें। इसमें आप शीशेल्स, मछली, मोती और छोटे-छोटे कार्टून ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। आखिर में पीछे से रस्सी बांधकर दीवार पर टांग दें। यह क्राफ्ट सफेद दीवारों को इन्हेंस करने के लिए बेस्ट है।

प्लास्टिक बोतल आर्ट एंड क्राफ्ट

आर्ट और क्राफ्ट में दिलचस्पी है तो मजबूत प्लास्टिक मटेरियल बोतल से डेकोरेशन आइटम बनाएं। बोतल को धोकर अच्छे से साफ करें। व्हाइट-ब्लू पेंट से शेडिंग देकर पेंट करें। अब सीशेल्स, कंकड़-पत्थरों और रेत को हॉट ग्लू में मिलाकर बोतल पर चिपकाकर सूखने रख दें। बाद में इसे आर्टिफिशियल या सूखे फूलों से सजाकर साइड कॉर्नर टेबल या बेडरूम में रखें।

ये भी पढ़ें- घर और बाहर दोनों जगह चलेंगे, 6 कोरियन फुटवियर हर बजट में फिट

मिरर डेकोरेशन आइडियाज

अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं तो सिंपल मिरर डेकोरे चुनें। इसके लिए कमरे के साइज के हिसाब से शीशा लें और उसमें चारों तरफ जूट की रस्सी लपेट कर बेस तैयार करें, अब इसमें बिन गैप देते हुए सीशेल्स लगाएं। वैसे तो इसे सोबर रखा गया है, आप चाहें तो पर्ल और इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Baby Walker Price: नन्हें कदमों को मिलेगा सहारा, बजट फ्रेंडली बेबी वॉकर

सी डेकोरेशन चिम्स

बेडरूम से होम के एंट्रेस पर इस तरह का चिम्स लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कार्डबोर्ड को कलीदार शेप में काटकर आपस में जोड़ दें। इसमें आप बेंज कलर से पेंट कर दें या फिर आर्ट पेकपर का यूज करें। इसके बाद राउडं क्रिस्टल ग्लास को आपस में जोड़कर लेयर तैयार करें कार्डबोर्ड के दोनों सिरों पर टांग दें। ध्यान रहें, ग्लास ज्यादा हैवी न हो।

ग्लास जार डेकोर टिप्स

सिंपल और सूटेबल डेकोरेशन के लिए आप ग्लास जार को ऑप्शन बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए ग्लास जार को अच्छे से साफ कर लें और इसमें अंदर की रेत भरें, फेयरी लाइट्स संग सीशेल रखें। बस आपका डेकोरेटिव जार तैयार है, ये इनडोर और आउटडोर कही के लिए भी चुना जा सकता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

जिम में पसीना भी नहीं बिगाड़ पाएगा आपका मेकअप, बस अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स
Vinegar Bay Leaf Cleaning Hack: वीनेगर और तेज पत्ता मिलाने से क्या होता है, जो होता है जान रह जाएंगे दंग