DIY Cushion Cover Craft: फटे-पुराने कुशन कवर को फेंकने की बजाय इन 5 क्रिएटिव तरीकों से करें इस्तेमाल। बनाएं टेबल रनर, वॉल फ्रेम, स्टोरेज पाउच, प्लांटर कवर या मिनी मैट। आसान होम डेकोर आइडिया से घर को दें नया और स्टाइलिश लुक।
रेगुलर इस्तेमाल के कारण कुशन कवर पुराने हो जाते हैं, जिसे अक्सर लोग पुराना समझ कर फेंक देते हैं, या फिर साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं पुराने कवर को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदला जा सकता है। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि घर को यूनिक और पर्सनल टच भी मिलेगा। अपसाइक्लिंग का यह तरीका आजकल ट्रेंड में भी है। आइए जानते हैं 5 आसान और स्मार्ट तरीके, जिनसे पुराने कुशन कवर आपके घर की रौनक बढ़ा सकते हैं।
26
बनाएं स्टाइलिश टेबल रनर
अगर कुशन कवर का फैब्रिक अच्छा है लेकिन थोड़ा घिस गया है, तो उसे काट-छांट कर टेबल रनर या प्लेसमैट में बदला जा सकता है। दो-तीन कवर के कपड़े को जोड़कर सिल लें और किनारों पर लेस या बॉर्डर लगा दें। यह डाइनिंग टेबल को नया और आकर्षक लुक देगा।
36
दीवार के लिए डेकोरेटिव फ्रेम
कई कुशन कवर पर सुंदर कढ़ाई, प्रिंट या मिरर वर्क होता है। ऐसे डिजाइन वाले हिस्से को काटकर फोटो फ्रेम में लगाएं और दीवार पर टांग दें। यह एक आर्ट पीस जैसा लगेगा और कमरे को एथनिक या बोहो लुक देगा।
46
बनाएं स्टोरेज पाउच या ऑर्गेनाइजर
पुराने कुशन कवर से आप छोटे-छोटे पाउच या हैंगिंग ऑर्गेनाइजर बना सकते हैं। इसमें रिमोट, मोबाइल चार्जर, कॉस्मेटिक्स या छोटे सामान रख सकते हैं। बस जिप या बटन लगाकर इसे उपयोगी स्टोरेज आइटम में बदल दें।
56
प्लांटर कवर के रूप में इस्तेमाल करें
घर में रखे प्लास्टिक या साधारण गमलों को कवर करने के लिए पुराने कुशन कवर का इस्तेमाल करें। इससे पौधों को एक स्टाइलिश और कोजी लुक मिलेगा। खासकर बालकनी या लिविंग रूम में यह तरीका बहुत अच्छा लगता है।
66
बनाएं फर्श के लिए मिनी मैट या पालतू जानवर का बिस्तर
मोटे फैब्रिक वाले कुशन कवर में पुराने कपड़े या रुई भरकर छोटा मैट तैयार किया जा सकता है। इसे दरवाजे के पास या पालतू जानवर के लिए आरामदायक बिस्तर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।