Old Dupatta Reuse Blouse Ideas: पुराने दुपट्टे को स्टाइलिश टच देने का नया तरीका। बनारसी से बांधनी डिजाइन्स से बनाएं ट्रेंडी ब्लाउज, जानिए लेटेस्ट नेकलाइन,फैब्रिक टिप्स और ब्लाउज सिलाई टिप्स।
पुराने दुपट्टे से बनाएं फैंसी ब्लाउज (Blouse with Old Dupatta Ideas)
वॉर्डरोब में ऐसे दुपट्टा भी (Fancy Dupatta Designs) होते हैं, जो केवल रखे रहते हैं। आपके पास भी चन्नियों का अंबार हैं तो क्यों न इनका सही इस्तेमाल करते हुए बनवाएं लेटेस्ट ब्लाउज (Latest New Blouse), जो न केवल स्टाइलिश लगेंगे बल्कि एक्सट्रा खर्चा भी बचाएंगे।
26
बनारसी दुपट्टा से बनवाएं ब्लाउज (Banarasi Blouse New Design)
आजकल कंट्रास्ट दुपट्टा विद सलवार सूट बहुत पॉपुलर है। आपके पास कई सारे हैवी डिजाइन्स हैं इन्हें रीक्रिएट करते हुए फ्रेश स्टाइल चुनें। सिल्क दुपट्टा हैवी बॉर्डर पर आता है, जो ब्लाउज को डिजाइनर और रॉयल लुक देगा।
ब्लाउज के लिए आप बोट नेक, वी नेक ब्लाउज, हाई नेक, मंदारिन कॉलर ब्लाउज, स्वीटहार्ट नेकलाइन संग स्कूप नेक चुन सकती हैं। ध्यान रहें, अस्तर मोटा रखें। अगर लाइनिंग लगवा रही हैं तो कॉटन या शंतून फैब्रिक चुनें ताकि शेप परपेक्ट मिले। वहीं, चौड़े बॉर्डर का इस्तेमाल बाजू पर रखें। जॉइंट्स पर दुपट्टे की लंबाई कम पड़ सकती है, इसे कढ़ाई या लेस के नीचे रखें।
36
अजरख दुपट्टा से ब्लाउज कैसे बनवाएं ? (Ajrakh Print Blouse)
गर्मियों में अजरख फैब्रिक कमाल की शांति और सुकून देता है। आप भी मखमली लुक और प्रीमियम अंदाज चाहती हैं तो अजरख दुपट्टे से ब्लाउज बनवाएं। अजरख प्रिंट में इंडिगो, मैरून, काला और ज्यामितीय पैटर्न ज्यादा होते हैं, इसलिए ब्लाउज बनवाते वक्त ऐसी नेकलाइन चुनें तो लुक निखार दें।
आप क्लोज्ड नेक, मंदारिन कॉलर, डीप स्क्वायर नेकलाइन या की होल डिजाइन चुन सकती हैं। ये सभी ग्रेसफुल, मॉडर्न और स्टाइलिश टच के लिए परफेक्ट है।
अजरख में डार्क रंग के होते हैं इसलिए बाजू पर कंट्रास्ट कलर की पाइपिंग रखें, इससे फिनिश अच्छी आती है
अजरख ब्लाउज स्लीवकट और फुल लेंथ पर ज्यादा फबते हैं
अजरख ब्लाउज प्लेन और कंट्रास्ट साड़ी के लिए बेस्ट विकल्प है
नोट- अजरख फैब्रिक नेचुरल डाई से तैयार किया जाता है, इसलिए ब्लाउज बनवाते वक्त फिटिंग या मार्जिन रखें, क्योंकि धोने के बाद यह हल्का सा सिकुड़ सकता है।
46
बांधनी ब्लाउज डिजाइन (Bandhani Blouse Fancy With Saree)
बांधनी दुपट्टा वाइब्रेंट और टाई एंड डाई लुक के लिए जाना जाता है। इसमें ज्यादा जॉर्जेट या सिल्क फैब्रिक का यूज होता है इसलिए ऐसी नेकलाइन चुनें तो पारंपरिक कला की खूबसूरती निखारने में कमी न रखें। इसके लिए आप स्वीटहार्ट नेकलाइन, हॉल्टर नेक, बोट नेक, यू शेप डीप नेक और अंगरखा स्टाइल चुन सकती हैं। सभी ब्लाउज प्लेन-हैवी से लेकर ऑल टाइप साड़ी के साथ ग्लैमरस सोफिस्टिकेटेड और ऑथेंटिक राजस्थानी लुक देगा।
बांधनी दुपट्टा से ब्लाउज सिलवा रही हैं तो कॉटन-साटन लाइनिंग जरूर करवाएं
बांधनी और गोटा-पट्टी का कॉम्बो पुराना है, जो नेकलाइन इन्हेंस कर देगा
56
फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज (Floral Print Blouse Look)
फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा बहुत ही फ्रेश और समर फ्रेंडली वाइब देते हैं। इनकी खासियत रंग-बिरंगी डिजाइन और पैटर्न्स हैं, इसलिए नेकलाइन ऐसी चुनें जो खिलकर आए न की भरी-भरी। प्लोरल प्रिंट के साथ डीप स्कूप नेक बहुत ही मॉडर्न और फेमिनिम लुक देगा। यह गले की कॉलर को इन्हेंस करने काम करता है। इसके अलावा Plunging V Neck Blouse भी चुन सकते हैं, जो शार्प और ट्रेंडी टच देता है। आप विंटेज और बोहो-चिक लुक पसंद करती हैं तो रफल नेकलाइन और स्लीव चुनें, ये बहुत ज्यादा रोमांटिक और सॉफ्ट लगते हैं।
फ्लोरल दुपट्टा से ब्लाउज बनवाते वक्त कंट्रास्ट कलर का ध्यान रखें और पाइपिंग करें
आप चाहें तो फ्लोरल दुपट्ट पर क्रोशिया लेस या व्हाइट लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं
यदि दुपट्टे में बड़े-बड़े फूल हैं तो इसे ब्लाउज फ्रंट या बाजू में लगवाएं
जॉर्जेट दुपट्टा हल्के होने के साथ स्टाइलिश लगती है। आप सस्टेनबल फैशन पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। जहां तक बात नेकलाइन की है तो एल्बो लेंथ, हॉल्टर नेक, पेपलम टॉप स्टाइल, पफ स्लीव डिजाइन्स बेस्ट हैं।
जॉर्जेट फैब्रिक हल्का होता है इसलिए अस्तर हमेशा कॉटन चुनें
जॉर्जेट के धागे जल्दी निकलते हैं, इसलिए टेलर से इंटरलॉकिंग जरूर करवाएं
अगर दुपट्टा बॉर्डर वाला है तो कमर की पट्टी या गले के पीछे डिजाइन दें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.