पुरानी हांडी से चमक उठेगा घर का कोना-कोना, ट्राय करें 4 DIY होम डेकोर ऑप्शन

Published : Jun 17, 2026, 01:15 PM IST
हांडी

सार

Handi Home Decor Ideas: पुरानी हांडी से कौन-कौन से DIY डेकोर बना सकते हैं? पुरानी हांडी को प्लांटर में कैसे बदलें? हांडी से घर को एथनिक लुक कैसे दें?

पुरानी चीजें फेंकना बेहद आसान होता है लेकिन उसका दोबारा इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटीविटी चाहिए। अगर आपके घर में पुरानी हांडी पड़ी है, तो उसे फेंकने के बजाय आप होम डेकोर में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको थोड़ी सी कलाकारी दिखानी होगी। मिट्टी की पुरानी हांडी को आकर्षक बनाकर आप घर के कोने में सजा सकते हैं। आइए जानते हैं पुरानी हांडी से आसान DIY होम डेकोर कैसे तैयार किए जा सकते हैं।

पुरानी हांडी से बनाएं खूबसूरत लैंप

मिट्टी के पुरानी हांडी से आप खूबसूरत एंटीक डिजाइन वाला लैंप तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हांडी को अच्छी तरीके से साफ कर लें। इसके बाद आप सफेद रंग के एक्रेलिक पेंट से पूरी हांडी को रंग दें। जब पेंट पूरी तरीके से सूख जाए, तो हांडी के नीचे की तरफ से एक छेद करें और उसमें फोल्डर लगाकर बल्ब फिट करें। अब हांडी के ऊपर आप कार्डबोर्ड से तैयार कर लैंप लुक को सेट करें। इसे आप अपने बेडरूम की टेबल के बगल में रख सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा और आसानी से तैयार भी किया जा सकता है।

फ्लोटिंग कैंडल डेकोरेशन तैयार करें

पुरानी हांडी का इस्तेमाल फ्लोटिंग कैंडल डेकोरेशन तैयार करने में भी कर सकते हैं। अगर हांडी बड़ी है, तो उसको अच्छी तरीके से साफ करके पसंदीदा रंग में रंग लें। अब हांडी को पानी से भरकर उसमें फ्लोटिंग कैंडल, फूलों की पंखुड़ियां डालें। यह सेंटर टेबल से लगाकर एंट्रेंस एरिया में काफी खूबसूरत दिखाई देगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से हांडी में गोटा पट्टी या लेस से भी सजा सकती हैं।

और पढ़ें: Nude Nail Combo के 6 डिजाइंस, न्यू जेनरेशन का पसंदीदा मेनिक्योर ट्रेंड

हांडी से बनाएं प्लांटर

मिट्टी की हांडी को रंगने के बाद उसे हैंगिंग प्लांटर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हांडी के साइज के अकॉर्डिंग उसमें छोटा या बड़ा पौधा लगाएं और बालकनी में टांग दें। अगर हांडी ज्यादा बड़ी है, तो आप उसे स्टैंड में भी रख सकते हैं। इसमें नीचे ड्रेनेज होल जरूर कर दें हो ताकि पानी की निकासी अच्छे से होती रहे।

 वॉल डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें हांडी 

पुरानी छोटी हांडी को आप दीवार पर भी सजा सकते हैं। इन्हें स्टैंड की मदद से दीवार पर लगाएं। अब इसमें आर्टिफिशियल फ्लावर, LED लाइट्स लगाकर वॉल डेकोरेट करें। यह आपके घर को एथनिक और ट्रेडिशनल टच देगा।

और पढ़ें: अंब्रेला से लेकर रेनबो तक, मानसून किटी पार्टी में रखें ये 5 शानदार ड्रेस थीम्स

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dola Zari Saree: बहन की बेटी की शादी में दें डोला जरी साड़ी, मौसी का बढ़ेगा मान
अंब्रेला से लेकर रेनबो तक, मानसून किटी पार्टी में रखें ये 5 शानदार ड्रेस थीम्स