मल्टीपर्पज स्टोरेज पाउच तैयार करें
पुरानी नाइटी से छोटे-बड़े स्टोरेज पाउच बनाना भी अच्छा आइडिया है। इनमें मेकअप आइटम, सिलाई का सामान, मोबाइल चार्जर, ज्वेलरी या बच्चों की छोटी चीजें रखी जा सकती हैं। सॉफ्ट फैब्रिक होने की वजह से ये पाउच हल्के और इस्तेमाल में आसान रहते हैं। इन्हें ट्रैवल के लिए भी यूज किया जा सकता है।