डेकोरेटिव फ्लावर ट्रे और सेंटरपीस तैयार करें
पुरानी प्लास्टिक प्लेट्स को सजावटी ट्रे या टेबल सेंटरपीस में बदलना भी शानदार आइडिया है। प्लेट पर आर्टिफिशियल फूल, मोती, मिरर वर्क या जूट रोप लगाकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके बाद इसे सेंटर टेबल, कॉफी टेबल या पूजा स्थान पर सजावट के लिए रखा जा सकता है। यह DIY आइटम घर में हैंडमेड और एस्थेटिक टच जोड़ता है।