
ऑर्किड्स अपने खूबसूरत और एक्सोटिक फूलों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन्हें हेल्दी रखना थोड़ा मुश्किल होता है। इनका ग्रोथ नहीं हो पाता है। कई बार तो यह सूख भी जाते हैं। ऑर्किड्स की वैसे सही जानकारी के साथ केयर करें तो फिर इसके ढेर सारे फूल निकलेंगे, जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगी। ऑर्किड्स के अच्छी ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं, ऑर्किड्स को चाहिए मैग्नीशियम, जो इनके फूलों को खिलाने और पौधे को एनर्जी देने में मदद करता है।
Heavenly Orchids के संस्थापक और गार्डन एक्सपर्ट मार्क करन (Mark Curran) कहते हैं कि ऑर्किड्स के लिए सबसे बेहतरीन नेचुरल फर्टिलाइजर आपकी रसोई में ही छुपा है। वो फर्टिलाइजर है, चावल का पानी (Rice Water)। मार्के के मुताबिक, चावल के पानी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम की थोड़ी मात्रा होती है, साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च पौधे की जड़ों में मौजूद फायदेमंद माइक्रोऑर्गैनिज्म को पोषण देता है। राइस वॉटर फूल आने के समय ऑर्किड्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
एक कप चावल को पानी में 30 मिनट तक भिगो दें, या फिर चावल पकने के बाद बचा हुआ पानी लें। इसे छानकर किसी बोतल या जार में भर लें। इस पानी को एक हफ्ते तक कमरे के ठंडे, अंधेरे स्थान पर या फ्रिज में रख दें ताकि यह हल्का फरमेंट (ferment) हो जाए। ध्यान रखें कि बोतल का ढक्कन पूरी तरह ना बंद हो। उसमें हवा अंदर-बाहर होती रहे।
इसे भी पढ़ें: Best Home Decorative Plants: घर के अंदर रखें ये प्लांट, नहीं पड़ेगी महंगी शो पीस की जरूरत
एक हफ्ते बाद, चावल के पानी को सादा पानी के बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। पौधे की जड़ों और पत्तियों पर हर दो हफ्ते में एक बार स्प्रे करें। जब पौधा फूल नहीं दे रहा हो (dormant phase), तब महीने में एक बार करें।
पौधे को मैग्नीशियम, नाइट्रोजन, पोटैशियम और फॉस्फोरस मिलता है। जिससे जड़ों की ग्रोथ बढ़ती है। फूल ज्यादा बड़े और हेल्दी खिलते हैं। पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
और पढ़ें: Self Seeding Plants: परमानेंट हरे-भरे रहेंगे ये 5 प्लांट, सालभर में एक से बन जाएंगे कई पौधे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.