100 रु. में लग्जरी लुक ! पैंपास ग्रास से करें DIY डेकोरेशन आइडियाज

Published : Jun 09, 2026, 11:16 AM IST

Pampas Grass Home Decoration DIY Ideas: क्या सिर्फ 100 रु. में सिंपल घास के घर को लाखों वाला इंटीरियल लुक दिया जा सकता है? खाली दीवारों को मिनटों में स्टाइलिश कैसे बनाएं ?पुरानी बोतल, फोटो फ्रेम आईने से क्या बनाया जा सकता है जो घर को डिजाइनर बनाएं

PREV
14

हर किसी की हसरत होती है कि उनका घर सबसे अलग और खास दिखे। हालांकि ऐसा करने के लिए महंगा खर्चा करना सभी के बजट में फिट नहीं बैठता है। ऐसे में क्या किया जाए जो कम पैसों में आशियाने की खूबसूरती चौगुना बढ़ा दें और कमाल का लुक भी दे। अगर आप भी ऐसा ही सोच रही हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है, जहां हम लेकर आए हैं 100 रु. के अंदर होम डेकोरेशन कर सकते हैं। इसके लिए किसी महंगी चीज नहीं बल्कि पेंपस ग्रास की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं कि ऐसे आप सूखी ग्रास को डेकोर के लिए इस्तेमाल करेंगे।

24

घर में बनाएं DIY पैंपास वास

अगर घर को मिनिमल-एस्थेटिक वाइब देना चाहते हैं तो ज्यादा-सोच विचार करने की बजाय आप अर्थी टोन पर इस तरह के विभिन्न प्रकार के फूलदान तैयार कर सकती हैं। यह स्टाइलिश लगने के साथ बेडरूम, हॉल की सुंदरता बढ़ाते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए आप पुरानी कांच की बोतलें, जार या फिर ग्लास गैलन ले सकती हैं। अगर कांच बोतल ले रही हैं तो मैट चॉक पेंट जैसा बेज कलर, ऑलिव, ग्रीन या टेराकोटा से पेंट कर लें। अब इन्हें सुखाकर पैंपास या ड्रॉय स्टॉक्स से सजा दें। यह बहुत आसान DIY है, जिसे आप घर के लिए विकल्प बनाएं।

जूट की रस्सी से सजाएं फूलदान

किसी भी कांच की बोतलों में जूट की रस्सी लपेटकर भी शानदार DIY तैयार किया जा सकता है। ये छोटी और बड़ी बोतलों के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो मोती या बो से डेकोरेट भी करें। 

34

पैंपास वॉल हैंगिंग

यह डेकोरेशन लिविंग रूम या बेडरूम की खाली दीवार को एलिगेंट और ड्रीमी लुक देने के लिए परफेक्ट है। अगर आप होम इंटीरियर में कोजी-वार्म माहौल जोड़ना चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है। बनाने के लिए कार्डबोर्ड को ओवर शेप में काट कर अलग कर लें और छेद कर दीवार पर टांग दें। अब ग्लू गन की मदद से पैंपास ग्रास को बाहर की तरफ फैलाते हुए लेयर्स में चिपकाएं।

ये भी पढ़ें- बिना फूल भी महकेगा घर, 5 पत्तीदार पौधों से बढ़ाएं घर की रौनक

पैंपास बोहो मिरर रीथ

सुंदरता में स्टाइल और फैशन चाहिए तो आप घर के किसी भी कॉर्नर को प्रीमियम- हाई एंड मिरर रीथ चुनें। इसे तैयार करने के लिए कोई भी राउंड शेप का शीशा लें और उसके पीछे बेस के तौर पर कार्डबोर्ड लगा दें। फिर आईने के बॉर्डर के चारों तरफ पैंपास ग्रास और हरी पत्तियां हॉट ग्लू से फिक्स करें। ये DIY मिरर को साइज में बड़ा नहीं दिखाता बल्कि वाइब्रेंट-नेचर इंस्पायर्ड लुक भी देता है।

44

बेडरूम डेकोरेशन आइडिया

अगर आप सोने वाला कमरा छोटा या फिर फर्नीचर की वजह से ज्यादा भरा हुआ लगता है तो आप इस ज्यादा मेहनत किए डेकोरेशन कर सकती हैं। इसके लिए मजबूत लोहे की जाली लें और उसमें थर्माकोल काटकर फिक्स करें। अब बड़े पैंपास की पत्तियां, ड्रॉय लीव्स को झुकाते हुए अरेंज कर दें, जो दिखने में बिल्कुल एसिमेट्रिकल जैसा लगना चाहिए। यह कमरे को वॉर्म और रिलैक्सिंग वाइब देता है।

फ्लोटिंग फ्रेम आर्ट

DIY Art का ये अनोखा डिजाइन बोरिंग दीवार को आर्ट गैलरी जैसा प्रीमियम और लग्जीर लुक देगी। इसे बनाने के लिए पुराने बड़े फोटो फ्रेम का ग्लास लें और बैक हटाकर लकड़ी का ढांचा अलग कर लें। अब पैंपास ग्रास के गुच्छे को नीचे से एक पतले वायर में बांधकर फ्रेम के बॉटम से इनविजिबल थ्रेड या ग्लू से वर्टिकली फिक्स कर दें। यह वॉल को मिनिमल बनाने के बाद भी वाइब्रेंट निखार देगा।

ये भी पढ़ें- घर सजाने के DIY तरीके, बिना पैसे लकड़ी-जूट से करें मेकओवर

हूप फ्लोरल वॉल डेकोर

अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो वाइट-पेस्टल थीम वाला डेकोरेशन चुन सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो क्राफ्ट रिंग्स की जरूरत होगी। आप इसे मैटेलिक गोल्ड पेंट करें और आपस में जोड़ दें। अब हॉट ग्लू की हेल्प से पैंपास-आर्टिफिशियल को साइड में चिपका दें।

Read more Photos on

Recommended Stories