
Paras Chhabra Home tour: 'बिग बॉस 13' फेम और एक्टर पारस छाबरा 11 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। खुद को राधा रानी का भक्त मानने वाले पारस आजकल अपने पॉडकास्ट और स्पिरिचुअल लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाते हुए एक खास होम टूर कराया, जो उनकी आस्था और पॉजिटिव सोच को दर्शाता है।
घर में प्रवेश से शुरू होती है पॉजिटिविटी की कहानी
वृंदावन के मूल निवासी पारस ने अपने घर के मुख्य द्वार पर अपनी मां के हाथों से बना वंदनवार लगाया है। उनका मानना है कि वंदनवार से न केवल दरवाजे की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह लक्ष्मी का स्वागत भी करता है। घर में प्रवेश करते ही एक छोटा सा फाउंटेन नजर आता है, जिससे लगातार पानी बहता रहता है। पारस इसे खुशहाली और शांति का प्रतीक मानते हैं।
आस्था का केंद्र राधा रानी का मंदिर
पारस छाबरा ने अपने घर में एक बेहद सुंदर छोटा मंदिर बनाया है, जिसमें राधा रानी की भव्य मूर्ति स्थापित है। उन्होंने इस मंदिर को बहुत ही श्रद्धा और प्रेम से सजाया है। गर्मी से राधा रानी को राहत देने के लिए वहां एक छोटा कूलर भी रखा गया है। विशेष बात यह है कि मंदिर के पास एक वॉशरूम है जिसे उन्होंने लॉक कर दिया है, क्योंकि उनके अनुसार मंदिर के पास वॉशरूम का होना अशुभ माना जाता है और इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
नेचर लव भी दिखता है घर की सजावट में
पारस ने अपने घर में सोफा सेटिंग के साथ हरियाली को भी महत्व दिया है। उन्हें पौधों से खास लगाव है, इसलिए उन्होंने घर की बालकनी और अंदरूनी हिस्सों में ढेर सारे प्लांट्स लगाए हैं। साथ ही, लताएं भी लगाई गई हैं, जिन्हें वह समृद्धि और ग्रोथ का प्रतीक मानते हैं। पारस छाबरा का घर उनकी आस्था, सादगी और पॉजिटिव सोच का खूबसूरत मेल है, जो हर किसी को प्रेरित करता है। आप भी पारस छाबड़ा के घर का यहां वीडियो देख सकते हैं।
पारस छाबड़ा ने अपने एक ब्लॉक में बताया कि वो हर रोज सुबह और शाम को शंख बजाकर पूजा अर्चना करते हैं। राधा रानी और कृष्ण का श्रृंगार वो खुद करते हैं और उनके कपड़े वृंदावन से आते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.