Pencil Waste DIY Craft: कूड़ा नहीं खजाना हैं पेंसिल के छिलके! 5 DIY क्राफ्ट से बच्चा बनेगा क्रिएटिव

Published : Feb 19, 2026, 11:12 AM IST

Pencil shaving craft ideas: पेंसिल के छिलकों से (Pencil Waste DIY Craft) बनाएं आसान और क्रिएटिव DIY क्राफ्ट आइटम। जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से 5 यूनिक आइडियाज़, जो बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट और होम डेकोर के लिए परफेक्ट हैं।

PREV
15
गर्ल एंड फिश क्राफ्ट जो बच्चों को कर देगा खुश

पेंसिल शार्प करते वक्त निकलने वाले छिलके अक्सर बच्चे कूड़े में फेंक देते हैं। आपको इसे फेंकने के बजाय संभाल कर रखना चाहिए। खाली वक्त या फिर क्रिएटिविटी के दौरान बच्चे इसे यूज कर सकते हैं। पेंसिल वेस्ट से बच्चे मजेदार और इको-फ्रेंडली DIY बना सकती हैं। पहले पेपर में फिश या गर्ल का फेस लुक ड्रॉ करें। फिर बच्चों से पेंसिल छिलकों की मदद से गर्ल का ड्रेस और फिश के बचे पार्ट को फिल करने को कहें। आप ग्लू लगाएं और बच्चे को पेंसिल वेस्ट चिपकाने को बोलें।

25
पेंसिल छिलकों से बनाएं फ्लावर ड्रेगन

चार्ट पेपर पर फूल या ड्रेगन की आउटलाइन बनाएं। फिर रंगीन पेंसिल छिलकों को पंखुड़ी की तरह फैलाएं। शेप के हिसाब से बड़े और छोटे छिलके चिपकाएं। ग्लू को सूखने दें और फिर फ्रेम करें। तैयार है बेहतरीन DIY क्राफ्ट।

35
पेंसिल छिलकों से बन जाएगा खूबसूरत नेचर व्हू

अगर बच्चा बड़ा है, तो वह आसानी से पेंसिल के छिलकों की मदद से नेचुरल व्यू बन सकता है। इसमें तितलियां, फूलों का चित्र और पेड़ बनाए जा सकते हैं। आप कुछ फोटोज देखकर पेंसिल छिलकों से क्राफ्ट बनाने में मदद ले सकते हैं।

और पढ़ें: कबाड़ से क्रिएशन ! लोहे के पुराने ट्रंक से बनाएं 7 शानदार फर्नीचर

Cloth Hangers Reuse: ज्वेलरी हैंगिंग से लेकर वॉल स्टोरेज तक 6 DIY आइडिया

45
पेंसिल शेविंग से बनाएं तोता

अगर आपके पास हरे रंग की पेंसिल है, तो उसके छिलके का इस्तेमाल आप तोता बनाने में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ग्रीन स्केच पेन की भी जरूरत पड़ेगी। हरे रंग से एक पौधा बनाएं। इसके ऊपर हरे रंग के तोते को बनाएं। आप तोते की आंख के लिए सफेद मोती का इस्तेमाल कर सकते हैं।

55
पेंसिल के छिलकों से झोपड़ी

आपके पास रंगीन पेंसिल के छिलके नहीं हैं, तो आप प्लेन पेंसिल के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे खूबसूरत झोपड़ी तैयार करें। एक पेपर में झोपड़ी और पेड़ का चित्र बना लें। इसके बाद झोपड़ी के ऊपर के हिस्से को पेंसिल के छिलकों से ग्लू लगाकर फिल करें। वहीं माचिस की कुछ तीलियों को भी लगाएं। बीच में दरवाजे को ब्लैक कलर से पेंट कर दें। आप पेड़ और झोपड़ी में पेंसिल के छिलके लगाकर खूबसूरत क्रिएटिविटी कर सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories