
Mole on Foot Meaning: शरीर पर तिल होना एक आम बात है, लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों में तिल सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही शुभ माने जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पैर के तलवे के किस हिस्से में कौन सा तिल शुभ होता है? इसकी क्या विशेषताएं होती हैं और ऐसे व्यक्तियों में कौन सी खासियत पाई जाती है? यह तिल व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ संकेत देते हैं- आइए जानें...
तवे पर तिल होने का संकेत (Mole on foot personality traits)
दाएं पैर के तलवे पर तिल
जिन लोगों के दाएं पैर के तलवे पर तिल होता है, वह बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति जीवन में विदेश यात्रा, राजसी सुख और आर्थिक समृद्धि से परिपूर्ण होते हैं। यह व्यक्ति समाज में किसी आधिकारिक पद पर पहुंच सकते हैं।
बाएं पैर के तलवे पर तिल
जिन लोगों के बाएं पैर के तलवे पर तिल होते हैं, यह मिश्रित फल देने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन उन्हें मेहनत का फल जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है।
एड़ी के पास तिल
जिन लोगों के तलवे में एड़ी के पास तिल होता है, ऐसे लोग धैर्यशील स्वभाव के होते हैं। जीवन में धीरे-धीरे लेकिन प्रगति पर जरूर पहुंचते हैं।
तलवे के बीच में तिल
जिन लोगों के तलवे के बीच में तिल होता है, ऐसे लोग धनवान होते हैं, इन्हें घूमने फिरना बहुत पसंद होता है। विदेश यात्रा से इन्हें अच्छे लाभ मिल सकते हैं।
उल्टे पैर के अंगूठे के नीचे तिल
अगर व्यक्ति के उल्टे पैर के अंगूठे के नीचे तिल होता है, तो यह कभी-कभी आर्थिक हानि और कर्ज की ओर इशारा करता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस तिल को अशुभ माना जाता है।
नोट- यह सभी जानकारी सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर है, इनका कोई मेडिकल साइंस या विज्ञान में प्रमाण नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिष या हस्तरेखा ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.