घर में रोज इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक बोतलों के ढक्कन अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदला जा सकता है। रंग-बिरंगे बॉटल कैप्स से आप कम खर्च में यूनिक और ट्रेंडी सजावटी चीजें तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ घर को नया लुक देता है, बल्कि प्लास्टिक वेस्ट को कम करने में भी मदद करता है। अगर आप DIY क्राफ्ट और होम डेकोर पसंद करते हैं, तो बॉटल कैप्स से बनी ये शानदार चीजें आपके घर को स्टाइलिश और क्रिएटिव टच देंगी।
26
रंग-बिरंगे वॉल हैंगिंग बनाएं
प्लास्टिक बॉटल कैप्स से खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार की जा सकती है। अलग-अलग रंगों के ढक्कनों को धागे या चेन में जोड़कर फ्लावर, मंडला या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाएं। इसे लिविंग रूम, बालकनी या बच्चों के कमरे में लगाया जा सकता है। यह देखने में काफी यूनिक लगता है और घर की दीवारों को आकर्षक बनाता है।
36
DIY कोस्टर से दें टेबल को नया लुक
अगर आपके पास ज्यादा ढक्कन जमा हो गए हैं, तो उनसे स्टाइलिश कोस्टर बनाएं। गोल या चौकोर आकार में कैप्स को ग्लू से चिपकाकर डिजाइन तैयार करें। इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट शीट या रेजिन लगाने से कोस्टर ज्यादा मजबूत और चमकदार दिखेंगे। यह डाइनिंग टेबल और सेंटर टेबल को मॉडर्न लुक देने का आसान तरीका है।
साधारण शीशे को डिजाइनर लुक देने के लिए बॉटल कैप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। मिरर के चारों तरफ रंगीन ढक्कनों को पैटर्न में चिपकाएं। चाहें तो इन्हें गोल्डन या सिल्वर स्प्रे पेंट से रंगकर प्रीमियम लुक भी दे सकते हैं। यह DIY डेकोर आइटम कम खर्च में घर को स्टाइलिश और आर्टिस्टिक टच देता है।
बड़े आकार के प्लास्टिक ढक्कनों का इस्तेमाल मिनी प्लांटर के रूप में किया जा सकता है। इनमें छोटे सक्यूलेंट या आर्टिफिशियल पौधे लगाकर ट्रे में सजाएं। आप इन्हें मैग्नेट लगाकर फ्रिज डेकोर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आइडिया खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो छोटे स्पेस में गार्डनिंग और डेकोरेशन पसंद करते हैं।
66
फेयरी लाइट डेकोर से दें मॉडर्न टच
फेयरी लाइट्स के साथ बॉटल कैप्स का इस्तेमाल करके शानदार डेकोरेशन तैयार किया जा सकता है। हर ढक्कन में छोटा छेद बनाकर लाइट फिट करें। रंगीन ढक्कनों से निकलने वाली रोशनी कमरे को खूबसूरत और कोजी लुक देती है। यह डेकोर आइटिया फेस्टिव सीजन, बालकनी और बेडरूम के लिए बेहद शानदार माना जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.