
कई घरों में नमक पानी आने के कारण और बाल्टी में लंबे समय तक पानी जमा रहने या नमी के कारण सफेद परत, काई और गंदगी जमने लगती है। कई बार साबुन और साधारण पानी से सफाई करने के बाद भी ये दाग पूरी तरह नहीं निकलते। ऐसे में घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से बाल्टी को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है। सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू जैसी चीजें सफेद परत और जमी गंदगी को साफ करने में मदद करती है।
एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इस घोल को बाल्टी की सफेद परत और काई वाली जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने ब्रश या स्क्रबर से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। जमी हुई परत को हटाने के लिए जरूरत पड़ने पर प्रोसेस दोहरा सकते हैं।
बाल्टी को थोड़ा गीला करके दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें। अब थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर लगा रहने दें और फिर स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़ें। बेकिंग सोडा हल्की जमी गंदगी और बदबू को कम करने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- Easy Room Cleaning Tips: कमरे की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये आसान हैक्स
नींबू का रस सफेद पानी के दाग और हल्की परत वाली जगहों पर लगाया जा सकता है। नींबू का रस सीधे दाग पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रबर से रगड़कर पानी से धो लें। बहुत पुरानी या मोटी परत के लिए सफाई को दोहराना पड़ सकता है।
सफाई के बाद बाल्टी को अच्छी तरह पानी से धोकर पूरी तरह सुखाएं। उसे लंबे समय तक पानी से भरा या गीला छोड़ने से बचें। बाल्टी को ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे। रोजाना स्क्रबर से सफाई करने पर काई और सफेद परत दोबारा जमने की संभावना कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- बिखरे किचन को ऑर्गेनाइज करने के सिंपल टिप्स, Chatgpt ऐसे करेगा मदद
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.