
Modi Ji Navratri Mein Kya Khate Hain: पीएम नरेंद्र मोदी दिन में सिर्फ 4 घंटे की नींद लेते हैं। बाकी पूरा दिन वे काम करते हैं। दर्जनों मीटिंग्स, विदेश दौरे, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना—ये सब उनके रूटीन का हिस्सा है। विदेशी मेहमानों के साथ लाखों करोड़ के निवेश पर चर्चा हो या फिर देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों से निपटना, पीएम मोदी हर मोर्चे पर डटे रहते हैं। उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से छलांग लगाकर चौथे नंबर पर आ गई है। दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल और देश के अंदर रची जा रही साजिशों के बीच भी वे अपना काम पूरी मुस्तैदी से करते हैं। लेकिन, इन सबके बीच पीएम मोदी के नवरात्रि उपवास के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
नवरात्रि में व्रत तो बहुत लोग रखते हैं। लेकिन, इतना सारा काम करते हुए सिर्फ नींबू पानी पीकर पीएम मोदी इतनी एनर्जी लाते कहां से हैं? उन्हें करीब से जानने वालों के लिए भी यह एक बड़ा सवाल है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद यह व्रत रखना शुरू किया है। वे पिछले साढ़े चार दशकों से पूरी सख्ती के साथ इस कठिन उपवास का पालन कर रहे हैं।
पीएम मोदी चार दशकों से भी ज्यादा समय से चैत्र और शारदीय, दोनों नवरात्रि में 9-9 दिन का उपवास रखते आ रहे हैं। करीब 47 सालों से उन्होंने इस नियम को नहीं तोड़ा है। व्रत के दौरान उनका कड़ा अनुशासन और गजब की एनर्जी हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है। आइए जानते हैं कि इन पवित्र दिनों में वे क्या खाते-पीते हैं।
हाल ही में अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वे व्रत में सिर्फ नींबू पानी पीते हैं। दरअसल, दोनों नवरात्रि के लिए पीएम मोदी का डाइट प्लान अलग-अलग होता है। सर्दियों की शुरुआत में आने वाली शारदीय नवरात्रि के दौरान, पीएम मोदी पूरे 9 दिनों तक अन्न नहीं खाते और सिर्फ हल्का गर्म नींबू पानी पीते हैं। वहीं, वसंत के मौसम में आने वाली चैत्र नवरात्रि में उनका रूटीन थोड़ा अलग होता है। इन 9 दिनों में वे दिन में सिर्फ एक बार किसी एक ही तरह का फल खाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर उन्होंने पपीता खाना शुरू किया, तो वे पूरे व्रत के दौरान सिर्फ पपीता ही खाएंगे। 76 साल की उम्र में भी, पीएम मोदी अपने इस कठिन व्रत के साथ-साथ सरकारी काम, विदेशी दौरे, रैलियां और लंबी-लंबी मीटिंग्स बिना किसी रुकावट के करते रहते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.