Pom Pom Balls DIY: 100 रु की पोम पोम बॉल से लग्जरी डेकोरेशन, जानें 4 आसान DIY तरीके

Published : Apr 25, 2026, 10:30 AM IST

Budget home decor ideas: सिर्फ 100 रुपये की Pom Pom Balls से करें घर का शानदार मेकओवर। जानें 4 आसान DIY डेकोरेशन आइडियाज, जो आपके घर को देंगे महंगा और स्टाइलिश लुक।

PREV
15
सस्ते पोम पोम बॉल से सजाएं घर

अगर आप भी अपने घर को pinterest जैसा सुंदर दिखना चाहते हैं, तो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी ऐसा करना पॉसिबल है। जी हां! आप पोम पोम बॉल्स की मदद से घर से कोने से लेकर दीवारों तक में सुंदरता को चार गुना बढ़ा सकते हैं। मार्केट में आपको रंग बिरंगी पोम पोम बॉल्स ₹100 की शुरुआती कीमत से मिल जाएंगी। इनमें आप डिफरेंट कलर के साथ डिफरेंट क्वालिटी भी खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं की सस्ती पोम पोम बॉल्स का इस्तेमाल कैसे और किस डेकोरेशन में किया जा सकता है।

25
DIY बीडेड पॉम-पॉम वॉल हैंगिंग

अगर आपके घर में सूखी लकड़ी और रंगीन धागे पड़े हैं, तो आप उससे सुंदर वॉल हैंगिंग तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास बीड्स हैं, तो वॉल हैंगिंग और भी सुंदर बन जाएगी। सबसे पहले सूखी लकड़ी में डिफरेंट कलर के धागे बांधे। अब इसमें पोम पोम बॉल्स को ग्लू की मदद से चिपका सकते हैं। साथ ही में आप टैसल लटकन का भी इस्तेमाल करें, जिससे की वॉल हैंगिंग की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाएगी। अगर आप ऐसी वॉल हैंगिंग मार्केट से खरीदेंगे, तो 300 से ₹400 तक मिलेगी। वहीं आप आसानी से 100 से 200 रुपये में ऐसी वॉल हैंगिंग घर में ही तैयार कर सकते हैं।

35
पर्दों संग सजाएं पोम पोम लड़ी

गर्मियों में अक्सर लोग हल्के फैब्रिक वाले परदे लगाते हैं। इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप पोम पोम बॉल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोम पोम बॉल्स को सबसे पहले एक धागे में ग्लू की मदद से चिपका लें। अब करीब 5 से 10 लड़कियां तैयार करनी हैं। अब इन्हें पर्दे वाले स्थान में एक-एक करके टांग दें। लड़ियां देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं और सस्ते में ही आपका कमरा रंग बिरंगी बॉल्स से चमकने लगता है।

45
स्टूल सिटिंग में पोम पोम डेकोरेशन

पुरानी पड़ी लकड़ी की स्टूल को अब सजाने का समय आ गया है। आप स्टूल में अपनी पसंद का रंग कर लें और उसके ऊपर डिफरेंट कलर की पोम पोम को चिपका दें। आप इसे बेड के साइड में रखकर डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगती है। वहीं आप सोफा से लगाकर कुर्सी तक में पोम पोम का इस्तेमाल कर उसे सजा सकते हैं। 

और पढ़ें: Pet Bed From Old Clothes: पुराने कपड़ों को फेंकें नहीं, बनाएं पेट्स के लिए आरामदायक और सुंदर बेड

55
शीशे को बनाएं पोम पोम से सुंदर

मार्केट में आपको बड़े और छोटे दोनों साइज की पोम पोम बॉल्स मिल जाएंगी। अगर आपके घर में बड़ा मिरर है, तो इसके चारों ओर गोलाई में कटा हुआ कार्डबोर्ड लगाएं और उसमें डिफरेंट कलर की पोम पोम ग्लू से चिपका दें। अब आपका सिंपल सा दिखने वाला मिरर भी बेहद खूबसूरत लगने लगेगा। आप चाहे तो बिना कार्डबोर्ड के भी बड़ी कलरफुल पोम पोम को सर्कल डिजाइन में चिपकाकर बेसिन एरिया को आकर्षक बना सकते हैं।

और पढ़ें: Reuse Milk Packets Craft: खाली दूध के पैकेट फेंके नहीं, धोकर बनाएं सुंदर होम डेकोर क्राफ्ट

Read more Photos on

Recommended Stories