Powder Blue Saree: गर्मियों में आंखों को सुकून देंगे पाउडर ब्लू साड़ी के 4 खूब चलने वाले डिजाइन

Published : May 11, 2026, 03:00 PM IST
Powder Blue Saree

सार

Powder Blue Saree latest design: गर्मियों में स्टाइलिश और एलिगेंट लुक के लिए पाउडर ब्लू सिल्क, कॉटन, नेट और जॉर्जेट सीक्विन साड़ी ट्राई करें। तृषा कृष्णन के पाउडर ब्लू साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन और पाएं रॉयल समर लुक।

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के पाउडर ब्लू कलर की साड़ी की खूब चर्चा हो रही है। तमिलनाडू सीएम पथ की शपथ कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरती सोशल मीडिया में छाई रही। आप भी पार्टी से लेकर किसी खास मौके मे गर्मियों के मौसम में पाउडर ब्लू कलर की साड़ी के डिफरेंट फैब्रिक पहनकर सज सकती हैं। आइए जाने हैं ऐसे ही कुछ फैंसी डिजाइन के बारे में। 

पाउडर ब्लू जॉर्जेट सीक्वेन साड़ी

गर्मियों में हल्की पाउडर ब्लू कलर की साड़ी चुन रही हैं, तो आप जॉर्जेट सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी खरीद सकती है। यह न सिर्फ आपके शरीर पर हल्की महसूस होगी बल्कि इस पर किया गया सीक्विन वर्क इसे चमकदार बनाएगा। ऐसी साड़ी के साथ आप फुल स्लीव एंब्रायडरी ब्लाउज या प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज भी पहन सकती हैं। साथ में हल्की ज्वेलरी भी पहनें।

सिल्क पाउडर ब्लू साड़ी

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की पाउडर ब्लू सिल्क साड़ी में गोल्डन बॉर्डर और हल्का जरी,ब्रोकेड वर्क है। हल्का शाइन, गोल्ड जरी मोटिफ और चौड़ा बॉर्डर होने की वजह से साड़ी बहुत रॉयल लग रही है। गोल्डन बॉर्डर इस साड़ी को खासा हाईलाइट कर रहा है। शादी फंक्शन या पूजा फंक्शन के लिए आप ऐसी सिल्क साड़ी गोल्डन और ऑफ व्हाइट ब्लाउज के साथ पहन सकते हैं।

पाउडर ब्लू कॉटन साड़ी डिजाइन

गर्मियों में आरामदायक कॉटन साड़ी में भी आप पाउडर ब्लू कलर चुन सकती हैं। प्लेन साड़ी चुनने के बजाय आप पोल्का डॉट वाली पाउडर ब्लू साड़ी या कट आउट बॉर्डर की प्रिंटेड साड़ी चुनें। इसके साथ में प्रिंटेड फ्लावर डिजाइन वाले ब्लाउज भी कैरी किये जा सकते हैं। हल्की ज्वेलरी के साथ पाउडर ब्लू कलर साड़ी में स्टाइलिश लुक दिखाएं। चाहे तो ऐसी साड़ियों के साथ हल्के कलर के कंट्रास्ट ब्लाइज पहन कर भी समर लुक को खास बना सकती हैं। 

और पढ़ें: Traditional Dupatta: वट सावित्री पर दुल्हन सा निखरेगा लुक, चुनें ये ट्रेडिशनल ब्राइड

नेट पाउडर ब्लू साड़ी डिजाइन 

स्टाइल के साथ अगर फैशन भी चाहिए, तो आपको पाउडर ब्लू नेट साड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी साड़ी में हैवी से लेकर हल्की एंब्रॉयडरी मिल जाएगी। आपको साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी पहननी चाहिए।

और पढ़ें: Volume Hairstyles: पतले छोटे बालों में भी दिखेंगी डीवा, चुनें तृषा कृष्णन से 6 हेयरस्टाइल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स
सिल्क से हैंडलूम साड़ी तक, कनौत रनौत के 7 क्लासी लुक