गंगा स्नान के लिए प्रयागराज के ये घाट हैं सबसे बेहतरीन, भीड़ से रहेंगे दूर !

Published : Jan 15, 2025, 03:51 PM IST
 Maha Kumbh by cm yogi

सार

प्रयागराज कुंभ मेले में भीड़ से बचकर करें गंगा स्नान! जानें कुछ शांत और कम भीड़ वाले घाटों के बारे में जहाँ मिलेगा सुकून और आध्यात्मिक अनुभव।

ट्रैवल डेस्क। प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ मेला लगा हुआ है। हर रोज करोड़ लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हालांकि गंगा नदी तक पहुंचना किसी मुश्किल से कम नहीं है। आप भी अगर भीड़भाड़ से अलग गंगा स्नान करना चाहते हैं तो इन घाटों को जरूर एक्सप्लोर करें। जहां पर गंगा स्नान के साथ शांति का अनुभव कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन जगहों के बारें में-

1) संगम वीआईपी घाट

संगम वीआईपी घाट प्रयागराज के सबसे प्रमुख घाटों में से हैं। जहां युमना-गंगा और सरस्वती का संगम होता है। यहां पर महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ रहती हैं। आप महाकुंभ घूमने आ रहे हैं तो इसे जरूर विजिट करें।

2) दशाश्वमेध घाट

प्रयागराज का दशाश्वमेध घाट सैलानियों के साथ बीच खूब प्रसिद्ध हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां पर भगवान ब्रह्मा ने दस अश्वमेध यज्ञ किये थे। यहां पर आप भव्य गंगा आरती निहार सकते हैं।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: स्वामी कैलाशानंद संग लॉरेन पावेल का सनातन धर्म में रुझान

3) सरस्वती घाट

प्रयागराज के सबसे शांत घाटों में सरस्वती घाट का नाम जरूर लिया जाता है। अगर आप गंगा नदी के किनारे कुछ शांति के पल बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए जगह बेस्ट है।

4) अरैल घाट

यमुना नदी के किनारे स्थित अरैल घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर लोग नौका विहार का आनंद लेते हैं और सूर्यास्त के दृश्य को देखने आते हैं।

5) बरगद घाट

बरगद घाट का नाम यहां स्थित विशाल बरगद के पेड़ के कारण पड़ा है। यह घाट धार्मिक अनुष्ठानों और स्नान के लिए महत्वपूर्ण है। यहां की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर श्रद्धालु योग और ध्यान लगाते हुए मिल जायेंगे।

ये भी पढ़ें- भगवान शिव की पत्नी का नाम बताया सीता! महाकुंभ में नकली साधु का वीडियो वायरल

6) काली घाट

प्रयागराज आने पर काली घाट का दीदार जरूर करें। ये घाट मां काली को समर्पित है। ये स्थान धार्मिक जगह के साथ ऐतिहासिक धरोहरों में भी शामिल है। यहां पर दूर-दूर से लोग मां काली की पूजा करने आते हैं।

7) बलुआ घाट

बलुआ घाट अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। यह घाट कुंभ मेले के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। यहां पर मेले का आयोजन भी किया जाता है।

8) गऊ घाट

गऊ घाट का नाम यहां की धार्मिक मान्यता के कारण पड़ा है। यह घाट गंगा नदी के किनारे स्थित है और यहां पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। महाकुंभ आने पर गऊ का दीदार जरूर करें।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: तीर्थ पुरोहित भी हो गए हाईटेक, ऑनलाइन पेमेंट से ले रहे दक्षिणा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर