अंबानी की पार्टी में छा गए ये 7 स्टार कपल, प्रियंका और निक के रोमांस पर अटकी लोगों की निगाहें

लाइफस्टाइल डेस्क.नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुड़े कई स्टार कपल पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा जहां निक जोनास के साथ पहुंची। वहीं दीपिका रणवीर सिंह के हाथों में हाथ डाले दिखाई दीं। 

Nitu Kumari | Published : Apr 1, 2023 9:42 AM IST

18

बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर बड़े सितारे गृहस्थ जीवन में पहुंच चुके हैं। इसलिए ज्यादातर इवेंट में बी टाउन कपल की एंट्री देखने को मिलती है। नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग इवेंट में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार कपल पहुंचे। उनकी जोड़ी और स्टाइल देखते ही बन रही थीं।

28

न्यूली वेड कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आएं। व्हाइट कलर के आउटफिट में दोनों काफी स्टनिंग लग रहे थे।अदाकारा ने फिश कट लहंगा पहन रखा था। वहीं व्हाइट कुर्ता कोर्ट में सिद्धार्थ काफी डैसिंग लग रहे थे।

38

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इवेंट जब पहुंचे तो सबकी नजर उनकी तरफ चली गई। हाथों में हाथ डाल कर कपल ने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान इनके बीच का रोमांस भी लोगों को देखने को मिल गया। प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट ग्लिटरी गाउन पहन रखा था। वो काफी हॉट और ग्लैमरस दिखाई दीं।

48

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनबन की अटकलों को खारिज करते हुए इस इवेंट में एक दूसरे में खोए नजर आएं। इवेंट में दोनों रॉयल अंदाज में एंट्री ली। दीपिका ने इस दौरान दीपिका ने इंडो-वेस्टर्न लुक लिया था। दोनों पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए।

58

करीना कपूर और सैफ अली खान हमेशा की तरह शाही लुक में इवेंट में एंट्री ली। करीना कपूर ने जहां रेड कलर का लहंगा इस खास मौके के लिए चुना था। वहीं, सैफ अली खान व्हाइट कुर्ता-पायजामा और जैकेट में रॉयल लुक दे रहे थे।

68

विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पार्टी में एंट्री ली।दोनों की मैचिंग आउटफिट ने लोगों को दिल जीत लिया।

78

सिंगर राहुल वैद्य अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ पार्टी में शामिल हुए। व्हाइट शरार ड्रेस में अदाकारा काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं,राहुल वैद्य सूट में काफी डैसिंग लग रहे थे।

88

इस ग्रैंड पार्टी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। कपल ने ब्लैक व्हाइट आउटफिट का पेयर करते दिखाई दिए।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos