राधा अष्टमी पर राधा रानी सी दिखें सुंदर, राधिका मर्चेंट के 5 खूबसूरत लुक से लें इंस्पिरेशन

Published : Sep 18, 2026, 10:13 AM IST

Radha Ashtami Fashion: राधाष्टमी पर राधा रानी सी खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो राधिका मर्चेंट के 5 खूबसूरत एथनिक लुक से इंस्पिरेशन लें और अपने फेस्टिव लुक को खास बनाएं।

PREV
15
दिखें राधा रानी सी सुंदर

राधा अष्टमी का पर्व शनिवार, 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर सिर्फ व्रत या पूजा विधान ही न करें बल्कि राधा रानी सी सुंदर भी दिखें। मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट से आप सुंदर आउटफिट सहित ओवरऑल फैशन लुक को रीक्रिएट करें। लहंगा, सूट से लेकर साड़ी तक में आप राधिका सी सुंदर दिख सकती है। आउटफिट के साथ हल्की ज्वेलरी पेयर करें और राधा जी की भक्ति में डूब जाएं।

25
पिंक एंब्रॉयडरी लहंगा

राधाष्टमी के दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप राधिका मर्चेंट के गुलाबी एंब्रॉयडरी लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हैवी एंब्रॉयडरी या लाइट एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर करें। आप साथ में रानी हार या चोकर पहनकर अपने लहंगे के लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आपको हल्की ज्वेलरी पहननी है, तो सिर्फ मांग टीका पहनकर भी अपने लुक को सजा सकती हैं। ऐसे गुलाबी लहंगे आपको 2 से 3 हजार रुपये की रेंज में आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे।

35
हैवी एंब्रॉयडरी अंगरखा सूट

अगर लहंगा पहनना नहीं पसंद है, तो आप राधिका मर्चेंट के सूट लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अनारकली एंब्रॉयडरी अंगरखा सूट दिखने में काफी सुंदर लगता है और इसका गोल्डन वर्क इसे काफी रॉयल लुक देता है।

और पढ़ें: Radha Astami Sanskrit Shlok: राधाष्टमी पर अपनों को भेजें राधा रानी के 30+सुंदर श्लोक, मिलेगी लाडली जू की कृपा

45
पाउडर ब्लू लहंगा

राधिका मर्चेंट ने पाउडर ब्लू लहंगा पहना है। साथ ही एंब्रॉयडरी लहंगा और स्लीवलेस ब्लाउज सुंदर दिख रहा है। आप इस लुक को रीक्रिएट करें। हल्के लहंगे के साथ आप ऑर्गेंजा दुपट्टा पहनकर सज जाएं। साथ में मैचिंग ज्वेलरी वियर करें।

55
ऑफ व्हाइट एंब्रॉयडरी साड़ी

अगर हैवी लहंगा या फिर सूट पहनने का मन नहीं है, तो आप लाइट एंब्रायडरी आफ व्हाइट कलर की साड़ी भी पहन कर राधा रानी जैसी सुंदर दिख सकती हैं साथ में स्लीवलेस या फिर फुल स्लीव ब्लाउज पहनें और राधिका सा सुंदर लुक पाएं। आप इस कलर में नेट की साड़ी भी मिल जाएगी।

और पढ़ें: Happy Radha Ashtami 2023: राधा रानी की आशीर्वाद पाने के लिए अपनों को भेजें ये बधाई और शुभकामना संदेश

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories