करवा चौथ पर बनाएं राधिका अंबानी की तरह 4 हेयरस्टाइल, लगेंगी रईस बीवी

Published : Oct 10, 2025, 12:11 PM IST
Radhika Ambani Hairstyle

सार

Radhika Ambani: राधिका अंबानी का हर स्टाइल बहुत प्यारा होता है। एथनिक वियर पर उनका हेयरस्टाइल सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक वाला होता है। करवा चौथ पर आप भी अंबानी की छोटी बहू का हेयरस्टाइल कॉपी कर सकती हैं। 

Radhika Ambani Hairstyle: करवा चौथ पर महिलाएं खूब तैयार होना पसंद करती हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप तक वो सबसे अलग रखना चाहती हैं। यहां तक कि हेयरस्टाइल को लेकर भी खूब सोचती हैं। बड़े घराने की महिलाएं सजने-संवरने के लिए पार्लर की तरफ रूख कर जाती हैं। वहीं, ज्यादातर मिडिल क्लास की महिलाएं घर पर ही रेडी होती हैं। ऐसे में वो तलाश करती हैं, ऐसे इंस्पिरेशन की जिससे कुछ आइडिया ले सकें। हम यहां राधिका मर्चेंट अंबानी की हेयरस्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से मना सकती हैं।

मैसी चोटी हेयरस्टाइल 

अगर आपके बाल लंबे हैं तो नॉर्मल चोटी बनाने की बजाए मैसी चोटी ट्राई कर सकती हैं। राधिका मर्चेंट ने लहंगा पर मैसी चोटी बनाया है। फ्रेंच चोटी को बनाने के दौरान ढीला करते हुए गूंथे। इसके बाद बालों को हल्का-हल्का निकालकर मैसी लुक दें। आप चाहें तो इसमें गोटा भी लगा सकती हैं। जिससे चोटी और भी सुंदर लगेगी। राधिका की तरह मांगटीका लगाकर लुक को कंप्लीट करें।

फ्रंट टाइ हेयरस्टाइल 

राधिका ने लहंगे के साथ कोई स्टाइलिश हेयरस्टाइल नहीं रखा हैं। उन्होंने ऊपरी हिस्से के बालों को पकड़कर पीछे टाई किया है। आप रबड़ या क्लिप का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाकि के बालों को ओपन करते हुए लाइट कर्ल किया गया है। बीच में मांगटीका लगाकर लुक पूरा किया है। इस सिंपल लेकिन खूबसूरत हेयरस्टाइल को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

हाई बन विद गजरा स्टाइल

 

 

अगर आप साड़ी पहनने वाली हैं करवा चौथ पर तो हाई बन बना सकती हैं। राधिका मर्चेंट ने सीक्वेंस साड़ी के साथ हाई बन बनाकर व्हाइट गजरा लगाया है। जो काफी क्लासिक लग रहा है। आप करवा चौथ पर गजरा बालों में जरूर लगाकर अपने लुक को कंप्लीटक करें।

और पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मैचिंग नहीं कंट्रास्ट अपनाएं, इन ब्लाउज संग रेड साड़ी दिखेगी जबरदस्त

लो पोनीटेल

 

 

राधिका मर्चेंट ने पिंक लहंगा के साथ लो पोनीटेल बनाया है। इस हेयरस्टाइल की खासियत है, मैसी हेयर। बालों को मैसी रखा गया है। पोनीटेल को भी मैसी लुक दिया गया है। इस पोनीटेल को आप घर पर आसानी ने बना सकती हैं और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर पान से मिटाएं विवाद, रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर
Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन