राधिका मर्चेंट ने लंदन में पहना Mid-Length Belted Dress, ₹5.60 लाख के इस ड्रेस को 2K में ऐसे करें रिक्रिएट

Published : Aug 04, 2026, 10:30 AM IST
radhika merchant mid length belted dress worth 560000 look recreate under 2000

सार

Radhika Merchant Belted Dress: राधिका मर्चेंट की लंदन में पहनी गई करीब ₹5.60 लाख की Mid-Length Belted Dress चर्चा में है। जानें इस लग्जरी लुक को सिर्फ ₹2,000 के बजट में कैसे करें रिक्रिएट। आसान स्टाइलिंग टिप्स, सही फैब्रिक, बेल्ट, एक्सेसरीज और फैशन हैक्स के साथ पाएं प्रीमियम लुक।

राधिका मर्चेंट का फैशन सेंस अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है। हाल ही में लंदन में पहनी गई उनकी डिओर Mid-Length Belted Dress की कीमत करीब ₹5.60 लाख बताई जा रही है। हालांकि, इस तरह का एलिगेंट और क्लासी लुक पाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। सही फैब्रिक, फिट और एक्सेसरीज की मदद से आप लगभग ₹2,000 के बजट में भी ऐसा ही स्टाइल आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप ₹5.60 लाख के इस ड्रेस को 2K में कैसे रिक्रिएट कर सकते हैं।

राधिका मर्चेंट के लुक की खासियत क्या थी?

इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका मिनिमल लेकिन प्रीमियम डिजाइन है। मिड-लेंथ सिल्हूट, कमर पर बेल्ट, सॉलिड कलर और क्लीन कट्स ने पूरे आउटफिट को बेहद रॉयल लुक दिया। यही वजह है कि यह ड्रेस बिना ज्यादा एम्बेलिशमेंट के भी बहुत स्टाइलिश लग रही है। इस तरह का डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर आसानी से सूट करता है।

₹2,000 के बजट में कैसे करें यह लुक रिक्रिएट?

लोकल मार्केट या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कॉटन-ब्लेंड, रेयॉन या लिनेन की चैक वाली फैब्रिक लेकर फोटो की मदद से दर्जी से मिडी ड्रेस चुनें। सॉलिड रंग जैसे बेज, व्हाइट, ब्लैक, ऑलिव या नेवी ब्लू इस लुक के लिए बेस्ट रहेंगे। अगर ड्रेस के साथ बेल्ट न मिले तो अलग से सिंपल लेदर-लुक बेल्ट खरीदकर कमर पर स्टाइल करें। सही फिटिंग इस पूरे लुक को महंगा बनाता है।

सही एक्सेसरीज से मिलेगा लग्जरी फिनिश

इस आउटफिट के साथ न्यूड या ब्लॉक हील्स, छोटे स्टड ईयररिंग्स, मिनिमल गोल्ड टोन ज्वेलरी और एक स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग चुनें। मेकअप को नैचुरल रखें और बालों को लो बन या सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल करें। कम एक्सेसरीज के साथ क्लीन स्टाइलिंग इस लुक की खासियत है।

इसे भी पढ़़ें- राधिका मर्चेंट का समर OOTD: बटर येलो सूट में अरबों की मालकीन के सिंपल लुक

किन बातों का रखें ध्यान?

महंगे लुक के लिए केवल ड्रेस ही नहीं, उसकी फिटिंग, प्रेसिंग और स्टाइलिंग भी उतनी ही जरूरी होती है। बहुत ज्यादा प्रिंट, भारी एम्ब्रॉयडरी या चटक रंगों से बचें। न्यूट्रल शेड्स, सिंपल डिजाइन और अच्छी क्वालिटी का फैब्रिक आपके पूरे लुक को प्रीमियम बनाता है। सही फुटवियर और कॉन्फिडेंस के साथ आप कम बजट में भी राधिका मर्चेंट जैसा एलिगेंट फैशन स्टेटमेंट आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आपने देखा है हमेशा मुस्कुराने वाली राधिका मर्चेंट का गुस्सा? वायरल हुआ वीडियो

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Lumba Rakhi Designs: भाभी की कलाई में भरे रंग, ट्रेंडी झुमका स्टाइल लुंबा राखी डिजाइन
Independence Day 2026 Decoration: 3D आर्ट सा दिखेगा क्लासरूम, 6 यूनिक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया