
Rajasthan Famous Jewellery: राजस्थान भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है। जो अपने समृ्द्ध इतिहास, विरासत और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। राजपूतों की धरती घूमने हर साल करोड़ों लोग आते हैं लेकिन आप जानते हैं पर्यटन के अलावा राजस्थान ज्वेलरी का खजाना है। यहां की आभूषण कला दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। ये पारंपरिक ज्वेलरी अभी भी परंपरा का अहम हिस्सा है। जयपुर से लेकर उदयपुर तक की अपनी अलग ज्वेलरी है। जो इसकी राजसी भव्यता को दर्शाती है। ऐसे में हम आपके लिए राजस्थान की फेमस ज्वेलरी की लिस्ट लेकर आये हैं।
बीते कुछ सालों में कुंदन ज्वेलरी का ट्रेंड बढ़ा है। ये दुनिया की सबसे पॉपुलर ज्वेलरी में शुमार है। ये आभूषण राजघरानों से जुड़ा हुआ है। इसमें सोने के साथ बेशकीमती रत्नों का यूज किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे ढांचा बनता है। जिसे घाट कहते हैं। बाद में पाढ़ प्रक्रिया की तहत लाख भरी जाती है। साथ में पत्थर जोड़े जाते हैं। आखिरी में प्योर गोल्ड संग कुंदन लगाए जाते हैं। ये ज्वेलरी बहुत महंगी होती है।
कहा जाता है, राजस्थान में मीनाकरी ज्वेलरी मुगलों द्वारा लाई गई थी। हालांकि इसके पुख्ता प्रमाण नहीं है। ये ज्वेलरी भले मुगलों द्वारा लाई गई हो लेकिन धीरे-धीरे ट्रेडिशनल ज्वेलरी का अभिन्न हिस्सा बन गई। मीनाकरी ज्वेलरी में जटिल नक्काशी जाती है। इसके बाद चमकदार रंग भरे जाते हैं। मीनाकरी ज्वेलरी सुंदर रंगीन डिजाइन का यूज होता है। जो आज भी बहुत प्रसिद्ध है।
ठेवा ज्वेलरी के बिना राजस्थान में दुल्हनें विदा नहीं होती। ये एक खास आभूषण होता है। जिसमें सोने की महीन नक्काशीदार चादर को पिघले हुए कांच पर उकेरा जाता है। ये ज्वेलरी प्रतापगढ़ से आती है। इसमें राजपूत-मुगल शैलियों का उपयोगकिया जाता है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता है।
पोल्की ज्वेलरी राजस्थान की पारंपरिक कला है। इसमें अनकट डायमंड का यूज किया जाता है। ये सादगी से लेकर शाही लुक में मिल जाएगी। आजकल बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर मॉर्डन ब्राइड्स को ये खूब पसंद की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ खेल नहीं! 0-4 साल के बच्चों को घर के काम सिखाएं, बनेगा सुपर इंटेलिजेंट
लाख की चूड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आती है। ये लाख नामक नेचुरल रेजिन से बनाया जाता है। जिसे किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। जयपुर-उदयपुर तक लाख ज्वेलरी की सैकड़ों दुकाने मिल जाएंगे। इन गहनों को मोती, मिरर, और पत्थर से सजया जा सकता है। ये हर त्योहार में महिलाओं की पसंदीदा होती हैं।
राजस्थान में सिल्वर ज्वेलरी खूब पसंद की जाती है। ये नॉर्मल चांदी गहनों से अलग होती है। राजस्थानी सिल्वर ज्वेलरी में आदिवासी डिजाइन उकेरी जाती है। इन्हें ज्यादातर बंजारा या फिर घुमंतू समुदाय के लोग पहनते हैं।
ये भी पढ़ें- नेगेटिविटी और बुरी नजर का अटूट तोड़! ये 2 उपाय करेंगे आपकी रक्षा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.