Children Hairstyles For Rakhi: रक्षाबंधन पर बेटी को दें इंस्टेंट निखार, ट्राई करें 6 ट्रेंडी हेयरस्टाइल

Published : Aug 16, 2026, 01:42 PM IST
children hairstyle

सार

Raksha Bandhan 2026 Hairstyles: रक्षाबंधन पर बेटी को दें सबसे प्यारा फेस्टिव लुक। देखें 3-10 साल की बच्चियों के लिए 6 आसान और स्टाइलिश Baby Girl Hairstyles, जो हर आउटफिट पर जचेंगी।

रक्षाबंधन इस बार 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। आपने बेटी के लिए कपड़े खरीद लिए हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि राखी के त्योहार में उसे सबसे सुंदर और अलग कैसे दिखाएं तो क्लोथिंग संग हेयरस्टाइल पर वर्क करने की जरूरत है। यहां देखें ऐसे 6 स्टाइलिश और आसान हेयरस्टाइल आइडियाज जो बेबी गर्ल के फेस को अपलिफ्ट करते हुए कमाल का लुक देंगी।

फ्लोरल क्राउन हेयरस्टाइल

3-10 साल की बच्चियों के लिए यह फ्लोरल हेयरस्टाइल बेस्ट है। इसमें आगे से ब्रेड बनाकर क्राउन जैसा लुक दिया जाता है। जबकि बाकी बचे बालों को वॉल्यूम देने के के लिए सॉफ्ट कर्ल किया गया है, जो दिखने में बहुत कमाल लगते हैं। साथ ही बनाना भी आसान है। इसे आप Raksha Bandhan 2026 के मौके पर चुन सकती हैं।

हाफ अप बो हेयरस्टाइल

बेटी के बाल मिडियम सा लॉन्ग लेंथ में हैं तो हाफ अब हेयरडो को विकल्प बनाएं। बालों को दो बराबर हिस्सों में बांट लें और दोनों तरफ से पफ संग छोटे-छोटे बन बनाएं। इन दोनों बन पर गुलाबी रिबन वाली बो लगा दें, जो राखी (Rakhi 2026) के त्योहार पर क्लासिक और स्टाइलिश लुक देंगे। बाकि बचे पसंद के हिसाब से कर्ल या स्ट्रेट रखें।

क्रॉस फ्रंच ब्रेड विद पोनी

बाल छोटे हो या बड़े साइड खजूर चोटी कभी निराश नहीं करती है। बालों को साइड पार्ट में बांटते हुए फ्रेंच ब्रेड बनाएं और उसे खोले बालों से जोड़ते हुए ओपन पोनी करें। एलिगेंट वॉल्यूम देने के लिए लाइट कर्ल कर दें। इसका ब्लॉन्ड शेड बहुत रॉयल और स्टाइलिश लगती है। चाहें तो कलरफुल बीड्स या हेयर एक्सेसरी से सजाकर लुक इन्हेंस करें।

ये भी पढ़ें- 1000 रु. में कंफर्ट और स्टाइल, खरीदें शानदार स्पोर्ट्स जूते

फ्रंच ब्रेड गर्ल हेयरस्टाइल

अगर बेटी अक्सर बाल उलझा लेती है तो आप इस तरह की फ्रंच ब्रेड हेयरस्टाइल चुन सकती हैं जो हर ओकेजन पर क्लीन और नीट लुक देगी। बालों को दो पार्ट में बांटते हुए सुंदर फ्रेच ब्रेड बनाई है, जो पीछे जाकर पिन से सिक्योर है। यह फेस को अपलिफ्ट करने के साथ सॉफ्ट कर्ल पर जंचती है।

ये भी पढ़ें- तीज मेहंदी, पिया के नाम संग लगाएं 6 फुल हैंड डिजाइन

साइड डच ब्रेड ओपन हेयर

सिंपल बट एलिगेंट हेयरडो की तलाश है तो Dutch Braid क्लासिक च्वाइस है। बालों को एक तरफ से साइड पार्ट करते कान के पास डच ब्रेड बनाई गई है। जबकि बाकि बचे बालों को हैवी कर्ल पर वॉल्यूम दिया गया है। बेटी के बालों को घना और मॉडर्न दिखाने के लिए इसे चुना जा सकता है। रक्षाबंझन पर यह वेस्टर्न-एथनिक सभी पर कमाल लगेगी।

बार्बी पोनीटेल हेयरस्टाइल

बेटी को फंकी और कैजुअल लुक ज्यादा पसंद हैं तो आप इस तरह की बार्बी पोनी टेल बना सकती हैं। इसमें बालों को अलग-अलग सेक्शन में बांटकर, पोनी बनाकर कर्ल किया है, जो बहुत प्यारा फेस-फ्रेमिंग लुक देते हैं। आप इसे रक्षाबंधन के लिए सेव करें।

बेबी हेयरस्टाइल टिप्स

  • कोई भी नया हेयरडो ट्राई करने से पहले बालों को सुलझा लें
  • बच्चों के लिए हैवी बैंड की बजाय सॉफ्ट रबर बैंड यूज करें
  • बाल बनाते हुए फ्रिजिनेस से बचने के लिए लाइट हेयर सीरम यूज करें
  • बालों को ज्यादा कसकर न बांधे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Women Sports Shoes: 1000 रु. में कंफर्ट और स्टाइल, खरीदें शानदार स्पोर्ट्स जूते
नागपंचमी स्पेशल मेहंदी डिजाइन, हाथों पर रचाएं Aesthetic Mehndi DesignS